Skip to main content

ब्रह्मलीन फौजी बाबा श्री श्री 1008 रामरतन दास के 17वीं पुण्यतिथि संतो ने दी श्रद्वांजलि

 हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार स्थित भूपतवाला की प्रख्यात धार्मिक संस्था श्री माता वैष्णों शक्ति भवन में ब्रह्मलीन फौजी बाबा श्री श्री 1008 रामरतन दास महाराज के 17वीं पुण्यतिथि पर आयोजित गुरु महोत्सव मंे सन्त समाज ने श्रद्धाजंलि अर्पित की।

इस मौके पर श्रीमहंत बलरामदास महाराज बाबा हठयोगी ने फौजी बाबा रामरतन दास महाराज को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि फौजी बाबा त्याग, तपस्या और ज्ञान की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने जीवन पर्यन्त समाज व देश की सेवा की, फौजी बाबा ने अपना सारा जीवन गीता और उसके ज्ञान के प्रचार-प्रसार में व्यतीत किया। देश में माता वैष्णों देवी का गुणगान किया। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि फौजी बाबा रामरतन दास महाराज का समूचा जीवन देश व समाज को समर्पित था। फौजी बाबा ने जीवनभर देशसेवा के साथ-साथ समाजसेवा, सनातन हिन्दू धर्मालम्बियों को गीता, गंगा और गाय की रक्षा का संदेश दिया। इस अवसर पर श्री माता वैष्णों शक्ति भवन के परमाध्यक्ष महंत दुर्गादास महाराज व श्री माता वैष्णों शक्ति भवन के संचालक महंत सुमित दास महाराज ने अपने सद्गुरु देव ब्रह्मलीन फौजी बाबा रामरतन दास महाराज को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि गुरु के जीवन में आने से जीवन का सब अंधकार समाप्त हो जाता, गुरु के बताये मार्ग पर चलकर समाजसेवा, गौ सेवा, गंगा सेवा व गुरुदेव के आशीर्वाद से गुरु देव के प्रकल्पो को निरंतर गतिमान किया जा रहा है, ये ही गुरुदेव को सच्ची श्रद्धाजंलि है। श्रद्धाजंलि सभा मंे म.मं. हरिचेतनानन्द महाराज, श्रीमहंत विष्णुदास महाराज, महंत कमलदास महाराज, महंत जगदीशानंद महाराज, महंत प्रेमदास महाराज,महंत शिवानन्द भारती, ऋषि रामकृष्ण महाराज, कोठारी महंत दामोदर दास महाराज, महंत लोकेश दास, महंत केशवानंद, महंत दिनेश दास, रविदेव शास्त्री, महंत नित्यानंद, भारत माता मंदिर के श्रीमहंत ललितानन्द गिरि, मुख्य न्यासी आई.डी. शर्मा शास्त्री, महंत शिवम महाराज, भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरुद्ध भाटी, पार्षद महावीर वशिष्ठ, विनित जौली, कमल बृजवासी, सूर्यकान्त शर्मा, संजय वर्मा, मुख्य यजमान डीसी रैना, हरीश दुआ, अश्विनी चावला, त्रिलोक तनेजा, ओम मदान, दीपक भाटिया, रामनारायण मतीजा, सतीश आहूजा, राजेश रस्तौगी आदि ने श्रद्धाजंलि अर्पित की।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।