Skip to main content

136वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

 देश को गुलाम बनाने की साजिश के मंसूबे कांग्रेस कभी पूरे नही होने देगी-डा.पालीवाल

हरिद्वार। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर महानगर कांग्रेस कमेटी के संयोजन में ज्वालापुर पुल जटवाड़ा से रेल पुलिस चैकी तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि आज हम कांग्रेस देश की सबसे पुरानी व सबसे बड़ी पार्टी है। कांग्रेस ने हिंदुस्तान को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराया तथा सिर उठाकर भारत की जनता को जीना सिखाया। कांग्रेस पार्टी के प्रयासों से भारत आत्मनिर्भर बना। परंतु आज देश में फिर से तानाशाही शुरू हो गयी है। देश को गुलाम बनाने की साजिश की जा रही है। लेकिन कांग्रेस ऐसे मंसूबे कभी पूरे नहीं होने देगी। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को गर्व है कि वचे देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के सिपाही हैं। जिस तरह से कांग्रेस ने अंग्रेजों की दासता से देश को आजाद कराया था। भारत की जनता को इन फिरका परस्त ताकतों से मुक्ति दिलाई जाएगी। पूर्व विधायक अमरीश कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष विकास चैधरी व नईम कुरैशी ने कहा कि पूरे देश में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के जरिए कांग्रेस ने देश की जनता कां सदेश दिया है कि कांग्रेस जनता व किसानों के साथ खड़ी है। पूर्व राज्य मंत्री चैधरी किरणपाल व प्रदेश सचिव पूनम भगत ने कहा कि भारत की जनता पर अत्याचार व अन्याय नहीं होने देंगे। जनता के हितों के लिए संघर्ष करने से कांग्रेस कार्यकर्ता कभी पीछे नहीं हटेंगे। तिरंगा यात्रा में पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चैधरी पूर्व राज्य मंत्री मकबूल कुरैशी, पूर्व विधायक रामयशसिंह, ग्रा.जिलाध्यक्ष धर्मपाल, अशोक शर्मा, पूर्व पार्षद, रोशन लाल सदस्य जिला पंचायत, सतपाल ब्रह्मचारी, हाजी रफी खान, चै.बलजीत सिंह, उषा शर्मा, सतीश कुमार प्रदेश महासचिव, यशवंत सैनी, शुभम अग्रवाल, रवि कश्यप, महेश प्रताप राणा, गुलबीर सिंह, अशोक उपाध्याय, श्रमिक नेता विकास सिंह, अंजू द्विवेदी, निशा शर्मा, नीलम शर्मा, शाहनवाज कुरेशी, नवीन शर्मा, जटाशंकर श्रीवास्तव, बी.एस.तेजियान, शिव कुमार जोशी, अमरदीप रोशन, रवि बहादुर, अनिल भास्कर, नितिन तेश्वर, धर्मपाल ठेकेदार, सोहेल कुरेशी, शहाबुद्दीन, राजीव भार्गव, अमन गर्ग, जफर अब्बासी, महंत महावीर वशिष्ठ, रियाज मनु, मेहरबान खान, कैलाश प्रधान, पुनीत गर्ग, नीरु गर्ग, विशाल राठौर, प्रदीप अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, महेंद्र, श्यामपुरी, जगत सिंह रावत, संगम शर्मा, शाहनवाज खान, राजेंद्र श्रीवास्तव, राजेश चैहान, हरद्वारीलाल, वरुण बालियान, अरविंद चंचल, पुनीत गर्ग, राजीव अरोड़ा, हर्ष लोधी, मनोज जाटव, जगदीप अस्वाल, अरशद राणा, रवीश भटीजा, नमन अग्रवाल, संदीप सैनी, करण सिंह राणा, आकाश भाटी, अनमोल पंडित, संजय भारद्वाज, नितिन रघुवंशी, मिर्जा नौशाद, दीपक कोरी, आरबीएल वर्मा, विजय सैनी, त्रिपाल शर्मा, वीरेंद्र भारद्वाज, मंजू शर्मा ,पुनीत गर्ग, मनीराम बागड़ी, शानू गिरी, दीपक कश्यप, इकबाल काजमी, वीरेंद्र शर्मा, छम्मन पीर जी, वसीम सलमानी, पराग चकलान, अंकित चैहान आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।