Skip to main content

अब भाजपा किसान मोर्चा की ओर से कृषि कानून के समर्थन में टैªक्टर रैली 16 को

 हरिद्वार। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से कृषि कानून के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। 16 दिसंबर बुधवार को रैली का शुभारंभ ऋषिकुल मैदान में होगा, जबकि जटवाड़ा पुल पर रैली समाप्त होगी। सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय पर रैली की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री और ट्रैक्टर रैली के संयोजक योगेश चैहान ने बताया कि किसान कानून के समर्थन में ट्रैक्टर रैली ऋषिकुल मैदान से प्रारंभ होकर चंद्राचार्य चैक, शंकर आश्रम, आर्य नगर चैक होते हुए पुल जटवाड़ा तक जाएगी। भाजपा के सभी विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में इस ट्रैक्टर रैली के संयोजक घोषित किए गए हैं। बाकी शेष तीन विधानसभा क्षेत्रों में जहां भाजपा के विधायक नहीं हैं, वहां भाजपा प्रत्याशी रहे सभी नेता संयोजक होंगे। जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चैहान ने कहा कि कृषि कानून का विरोध केवल वे लोग कर रहे हैं, जिनकी राजनीतिक जमीन खत्म होती जा रही है। वह उसे जिंदा रखने के लिए किसानों का सहारा ले रहे हैं। यह आंदोलन सभी विरोधी दलों की ओर से ही प्रायोजित है। जिसका देश के आम किसानों से कोई लेना-देना नहीं है। किसान ट्रैक्टर रैली से कांग्रेस और अन्य विरोधी दलों के नेताओं के झूठ का पर्दाफाश किया जाएगा। बैठक में रानीपुर विधायक आदेश चैहान, जवालापुर विधायक सुरेश राठौड़, हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, लक्सर विधायक संजय गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष व ट्रैक्टर रैली के सह संयोजक नृपेंद्र चैधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा ऋषिपाल बालियान, जय भगवान सैनी, दायित्वधारी डॉ. विनोद आर्य, कल्पना सैनी, शोभाराम प्रजापति, सुशील चैहान, सुशील त्यागी, मास्टर नागेंद्र, पवन तोमर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता चमोली, रीमा गुप्ता, देशपाल रोड, आशु चैधरी, मनोज पंवार, जितेंद्र चैधरी, श्यामवीर सैनी, मंगलौर मंडी समिति के अध्यक्ष मधु सिंह, रुड़की मंडी समिति अध्यक्ष योगेंद्र पुंडीर, लव शर्मा, मोहित वर्मा आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।