Skip to main content

कोरोना काल में 80करोड़ लोगों को राशन देना उनके मानवाधिकार की रक्षा करना-बंसल

 हरिद्वार। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि जन-धन योजना के अन्तर्गत 40 करोड़ खाते खोलकर 20 करोड़ लोगों के खातों में 500 रुपये सीधे पहुंचाए गए हैं। वर्ष 2022 तक केंद्र सरकार पांच करोड़ लोगों को मकान उपलब्ध कराएगी। कहा कि अभी तक दो करोड़ लोगों को मकान मिल चुके हैं। सांसद ने गुरूवार को मानवाधिकार दिवस पर गुरूकुल कांगड़ी में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। मानव अधिकार संरक्षण समिति के तत्वावधान में गुरुवार को गुरुकुल कांगड़ी (समविश्वविद्यालय) के संस्कृत विभाग के सभागार कक्ष में विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर बंसल ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए कोरोना काल में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया है। यह सरकार का मानवाधिकार है। सरकार की नीतियां पूरे विश्व में अलख जगाए हुए है। भारत ही नहीं पूरे विश्व में भारत सरकार का डंका बज रहा है। अध्यक्षता करते हुए गुरुकुल कांगड़ी (समविश्वविद्यालय) के कुलपति प्रो. रूपकिशोर शास्त्री ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी (समविश्वविद्यालय) स्वतंत्रता आंदोलन से पहले किसी भारतीय द्वारा पहला विश्वविद्यालय खोला गया था। उन्होंने कहा कि स्वामी श्रद्धानन्द ने मानवीय कर्तव्यों का अनुसरण करते हुए बालिका शिक्षा को स्वतंत्रता आंदोलन से पहले देहरादून में कन्या गुरुकुल स्थापित कराया था। विश्वविद्यालय ने बालिकाओं के मानव अधिकार का पालन करते हुए इस वर्ष कन्या गुरुकुल परिसर, हरिद्वार में बीए और बीएससी पाठ्यक्रमों को संचालित किया है। उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुनील जोशी ने कहा कि मानव की शुरुआत कर्तव्यों का निर्वहन करने से होती है। आम आदमी को अधिकारों के साथ कर्तव्यों की पाठशाला में विचारों का पाठ पढ़ाकर उसे आत्मनिर्भर बनाना चाहिए। विधायक आदेश चैहान ने कहा कि जब कोई आतंकवादी मारा जाता है तो उसके प्रति नरमी दिखाई जाती है, लेकिन जब आतंकवादी द्वारा कोई निर्दोष मारा जाता है तो ऐसा नहीं होता। मानव अधिकार संरक्षण समिति को इन पहलुओं पर भी काम करना चाहिए, जिससे निर्दोषों को न्याय मिल सके। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष मधुसूदन आर्य ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में देव संस्कृति के कुलसचिव बलदाऊ, डॉ. ओपी वर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, मनीषा दीक्षित आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर मोनिका जैन, डॉ. विशाल गर्ग, सुरेश चन्द्र गुप्ता, एसआर गुप्ता, राजीव राय, जितेन्द्र कुमार शर्मा, विमल गर्ग, डॉ. पवन सिंह, कमला जोशी, अन्नपूर्णा भदूनी, नेहा मलिक, मंजु गुप्ता, शोभा रानी, दीपक अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, प्रो. एलपी पुरोहित, प्रो. मनुदेव बन्धु, डॉ. भारत वेदालंकार, डॉ. भगवानदास जोशी, डॉ. ओपी वर्मा, डॉ. सुरेन्द्र कुमार शर्मा, सत्यवति अग्रवाल, कमला अग्रवाल, क्षमा अग्रवाल, बीना शर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर सांसद ने एक पुस्तिका का विमोचन भी किया। कार्यक्रम का संचालन अंकुर गोयल ने किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।