Skip to main content

भाजपा अध्यक्ष को ज्ञापन देने जा रहे अकाली दल के लोगो को पुलिस ने रोका


 हरिद्वार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का विरोध करने जा रहे शिरोमणि अकाली दल (अ) के पदाधिकारियों को पुलिस ने सराय के पास रोक दिया। यहां तहसीलदार और सीओ पथरी ने जत्थे में शामिल लोगों से वार्ता की। पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार सौंपा। शुक्रवार को पथरी के दिनारपुर से शिरोमणि अकाली दल (अ) का एक जत्था किसानों के आंदोलन को समर्थन के साथ ही कई मांगों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का काले झंडे दिखाकर विरोध करने के लिए जा रहा था। विरोध के साथ ही प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन नड्डा को सौंपने की तैयारी थी। लेकिन जैसे ही अकाली दल का जत्था सराय के पास आशियाना होटल पर पहुंचा तो भारी पुलिस बल के साथ ही प्रशासन की टीम ने यहीं पर इन्हें रोक दिया। इसके बाद आशियाना होटल में अकाली दल के पदाधिकारियों के साथ तहसीलदार आशीष घिल्डियाल, सीओ पथरी राजन सिंह, पथरी एसओ सुखपाल सिंह मान ने वार्ता की। दल के प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह जग्गा ने कहा कि कृषि विधेयक को जल्द से जल्द रद किया जाए। किसानों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले उत्तराखंड भाजपा प्रदेश प्रभारी सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। अकाली दल की ओर से चलाए जा रहे किसान सहयोग अभियान को दिल्ली में धरने पर बैठे किसानों के लिए निरंतर भोजन व्यवस्था करने के लिए अनुमति दी जाए। जिलाध्यक्ष सुबा सिंह ढिल्लो ने कहा कि पथरी थाना क्षेत्र में पुलिस की लापरवाही से एक किसान ने बीते एक दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में एसआईटी गठित कर जांच करवाई जाए। थाने के पुलिस कर्मियों को निलंबित करने की कार्रवाई की जाए। मृतक किसान के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। ऋषिकेश अध्यक्ष परमजीत सिंह ने कहा कि अकाली दल के सदस्यों बेवजह पुलिस की ओर से प्रताड़ित किया जाता है। जब भी कोई कार्यक्रम आयोजित करते हैं तो कार्रवाई कर दी जाती है। अगर कार्यक्रम से कोई आपत्ति है तो डीएम और एसडीएम को हमारी समस्याओं को सुनना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। जिससे सिख समाज में आक्रोश पनप रहा है। विरोध करने वालों में मनजीत सिंह, जसकरण सिंह खालसा, जसप्रीत सिंह, श्रवण सिंह, हीरा सिंह, शेर सिंह, जत्थेदार बलदेव सिंह आदि शामिल थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।