हरिद्वार। मेयर अनिता शर्मा के साथ कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ काले झंडे लेकर पैदल मार्च निकाला। नगर निगम परिसर से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक मार्च निकालकर रोष जताया गया। मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि मासूम से दरिंदगी कर उसकी हत्या करने वाला आरोपी फरार है। लेकिन पुलिस उसे पकड़ने की जगह स्थानीय लोगों पर मुकदमे दर्ज कर रही है। भाजपा सरकार में अब न्याय मांगना भी अपराध बन गया है। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि एक कैबिनेट मंत्री की विधानसभा क्षेत्र में जघन्य अपराध हुआ है। जनता न्याय के लिए सड़क पर उतरती है तो जनता के खिलाफ ही मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। यह धर्मनगरी के लिए बहुत ही शर्मनाक है। मार्च निकालने वालों में मनोज जाटव जेपी सिंह, नकुल माहेश्वरी, तिरपाल शर्मा, जगदीप असवाल, वसीम सलमानी, रजत जैन, हरीश शेरी, संगम शर्मा, सुमित, सुरेंद्र सैनी, अकरम, विवेक भूषण, हाजी शाहबुद्दीनआ अंसारी, तहसीन अंसारी, ताहिर आदि आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment