Skip to main content

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रदांजलि

हरिद्वार। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी व भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर भाजपा हरिद्वार मंडल के कार्यकर्ताओं ने हरकी पैड़ी पर कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें श्रद्वांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विरेंद्र तिवारी ने व संचालन मंडल महामंत्री तरूण नैयर ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि आज का दिन भारतीय जनता पार्टी सुशासन दिवस के रूप में मना रही है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई प्रखर वक्ता थे। उन्होंने जो विचारधारा और सिद्धांत बनाए थे। भाजपा सरकार उसी का अनुसरण कर रही है। उन्होंने कहा कि अटल जी के व्यक्तित्व में हिमालय सी विराटता निहित थी। जिस कारण विपक्षी भी उनकी कार्यशैली के कायल हुआ करते थे। उनके सिद्धांत और उनकी कार्यशैली लगातार कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है। मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के 9000 किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के तहत अपने खातों में 18 हजार करोड़ रूपए प्रदान किए हैं।  इस दौरान सुरेश अग्रवाल, विकल राठी, महाराज किशन सेठ, सुंदर शर्मा, सीताराम बड़ोनी, पूरन पांडे ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में रितु मदान, पूनम मखीजा, प्रेम राणा, पूनम माकन, नीरू सैनी, पुष्पा अनुरागी, इष्ट देव सोनी, दिनेश पांडे, गौरव भारद्वाज, पूर्णचंद पांड,े सीताराम बरौनी, राम अवतार शर्मा, भास्कर जोशी, प्रेम राणा, चंद्रकांत पांडे, देव महेश्वरी, मुकेश पुरी, बलकेश राजोरिया, सुरेंद्र मिश्रा, आदित्य झा, चंद्रकांत पांडे, नीतू अग्निहोत्री, मनीष चैटाला, गगन नामदेव, दीपांशु विद्यार्थी, शिवम ठाकुर, सनी पवार, वासु शर्मा, रूपा, अंजू भादवा, तारा श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, सुजाता, आरती, सोनी, गीता, उमा, अर्पणा, पूजा, मोना, मनीषा आदि सहित दर्जनां कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...