हरिद्वार। शहर से कूड़ा न उठाए जाने से नाराज मेयर और कांग्रेसी पार्षदों ने नगर निगम के अधिकारियों का घेराव किया। दो दिन में सफाई व्यवस्था पटरी पर न लाने पर नगर निगम में धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। गुरुवार को मेयर अनिता शर्मा पार्षदों के साथ नगर निगम में पहुंची। उन्होंने यहां सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी और विनोद कुमार का घेराव कर रोष जताया। मेयर ने कहा कि अधिकारी मीडिया में बयान देकर नौ घंटे कार्य कर कूड़ा उठवाने का दावा कर रहे हैं। लेकिन शहर में जगह-जगह कूड़े के अंबार लगे हुए हैं। कहीं भी काम होता नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहरी विकास मंत्री ने नगर निगम को पूरी तरह से कंगाल कर दिया है। अधिकारी किराये पर भी वाहन लेने को तैयार नहीं है। अधिकारियों को परेशानियां नजर नहीं आ रही है। पिछले 18 दिनों से कंपनी ने कूड़ा उठाने का काम छोड़ रखा है। उसके बाद भी नगर निगम कार्य नहीं कर पा रहा है। अधिकारी बैठकों में व्यस्त रहते हैं। पार्षद महावीर वशिष्ठ, रवि बहादुर ने कहा कि दो दिन में शहर की सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं आई तो नगर निगम में अफसरों के कार्यालय पर धरना देने को बाध्य होंगे। घेराव करने वालों में पार्षद इसरार अहमद, महावीर वशिष्ठ, कैलाश भट्ट, जफर अब्बासी, मेहरबान खान, रियाज अंसारी उर्फ मन्नू, पार्षद प्रतिनिधि सद्दीक गाड़ा, तहसीन अंसारी, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, सुनील कुमार, वसीम सलमानी, देवेश गौतम आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment