हरिद्वार। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के उपवास को नौटंकी करार देते हुए विरोध में धरना दिया। भाजपा के हरिद्वार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी के नेतृत्व में हरकी पैड़ी के समीप सुभाष घाट पर आयोजित धरने को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस ने हरकी पैड़ी बह रही गंगा जल की धारा को स्केप चैनल घोषित करने पर तो माफी मांग चुके हैं। लेकिन क्या कांग्रेस धारा 370, तीन तलाक कानून, सीएए रामसेतु, हिंदू समाज का विरोध करने के लिए भी माफी मांगेगी। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के संत पूरे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन सब संतो से अगर कांग्रेस माफी मांगे तो शायद गंगा के साथ किए गए पाप का प्रायश्चित हो सकता है और इस बात के लिए जो मलाल कांग्रेस के मन में है। उसके लिए उसे पश्चाताप भी करना पड़ेगा भाजपा हरिद्वार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि गंगा को स्केच चैनल घोषित करने के कांग्रेस के पाप को भाजपा ने धो दिया है। कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई के चलते अब हरीश रावत उपवास की नौटंकी कर रहे हैं। हरीश रावत को हरिद्वार के संतों ने माफ किया या नही यह अलग विषय है। लेकिन पाप करने वाले को कभी माफी नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गलतियों की सूची बहुत लंबी है। कांग्रेस किस-किस गलती की माफी मांगेगी। धरने का संचालन मंडल महामंत्री तरूण नैय्यर ने किया। धरना देने वालों में मंडल उपाध्यक्ष गगन नामदेव, आदित्य झा, वीरेंद्र दत्त सेमवाल, मीडिया प्रभारी विकल राठी, रंजीत सिंह, राजकुमार, मनोज सिरोही, मनीष रस्तोगी, कोषाध्यक्ष बलकेश राजोरिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment