हरिद्वार। प्रदेश के दौरे पर आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के स्वागत की तैयारियों को लेकर हरिद्वार विधानसभा के सभी 37 वार्डो के पार्षदों और प्रत्याशियों की बैठक खन्ना नगर स्थित कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राज कुमार अरोड़ा ने की। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि हरिद्वार विधानसभा के कार्यकर्ताओं को शांतिकुंज गेट नंबर 2 पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करना है। सभी कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए फेस कवर लगाकर ही राष्ट्रीय अध्यक्ष पर पुष्प वर्षा करेंगे। इक्कीस ब्राह्मणों द्वारा शंखनाद और स्वस्तिवाचन किया जाएगा और भाजपा के झंडे के रंग के गुब्बारे हवा में उड़ा कर के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जाएगा। महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़ ने कहा कि यह हरिद्वार के कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य की बात है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के देशव्यापी प्रवास का शुभारंभ हरिद्वार जनपद से हो रहा है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को भव्यता और दिव्यता के साथ उनका स्वागत करना है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल गुड्डू ने कहा की प्रातः साढ़े दस बजे सभी कार्यकर्ताओं को शांतिकुंज पर एकत्र होना है और मानव श्रृंखला बनाकर के जोरदार नारेबाजी करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करना है। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, तरुण नय्यर, पार्षद अनिरुद्ध भाटी, सपना शर्मा, परमेन्द्र सिंह गिल, सचिन अग्रवाल, रेनू अरोरा, मोनिका सैनी, नेपाल सिंह, राजेंद्र कटारिया, ललित रावत ,अनिल वशिष्ट, विदित शर्मा, विजयपाल, दीपक शर्मा, गौरव भारद्वाज, अनिमेष कुमार, पुष्पराज कुशवाहा, पिंकी चैधरी, विकास कुमार विक्की आदि उपस्थित रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment