Skip to main content

नशा के खिलाफ राज्य में अभियान चलायेगा भगवा रक्षा दल-देवेन्द्र शर्मा

 

हरिद्वार। हिन्दू हितों की रक्षा के साथ साथ नशा मुक्ति को लेकर भगवा रक्षा दल की ओर से उत्तराखंड में अभियान चलाया जायेगा। संगठन की ओर से पहले सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा। आमजन को दल से जोड़ने के लिए वार्डो में सफाई अभियान चलाया जायेगा,साथ ही जनसमस्या को लेकर संघर्ष किया जायेगा। दल उत्तराखण्ड में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भी शिरकत करेगी। विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जरूरत पड़ने पर आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। सोमवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भगवा रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि हिंदुओं के हितों की रक्षा के उद्देश्य से 13 अक्टूबर 2017 को संगठन का गठन किया गया था। वर्तमान में भगवा रक्षा दल राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड आदि पांच राज्यों में  कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में संगठन में 20 लाख रजिस्टर्ड कार्यकर्ता हैं। देवेंद्र शर्मा ने कहा कि भगवा रक्षा दल राजनीतिक दल के रूप में भी मान्यता प्राप्त कर चुका है। आने वाले चुनावों में उत्तराखण्ड सहित कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में संगठन अपने प्रत्याशियों को चुनाव लड़वाएगा। उन्होंने कहा कि दल को आमजन तक ले जाने के लिए हर वार्ड में प्रत्येक रविवार को संगठन के 5 सदस्य भगवा दल के बैनर तले सफाई अभियान में भाग लेंगे। ऐसा करने से जनमानस में जागृति पैदा होगी। उन्होंने कहा कि संगठन के बैनर तले नशा मुक्ति अभियान के साथ बेटी बचाओ, लव जिहाद, गौ रक्षा सहित अन्य आंदोलन भी चलाया जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम दीक्षित, प्रदेश अध्यक्ष नवल सिंह तोमर संयोजक, जगभूषन सक्सेना, जिला सचिव विवेक गुप्ता, रवि सक्सेना, आरती मेहता राजवीर सिंह, धीरेंद्र धीमान, प्रवीण कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।