हरिद्वार। भूपतवाला क्षेत्र की मुखिया गली मे कई घरों की दीवारों, फर्श व गलियों में अचानक तेज करंट आने से अफरातफरी मच गयी व लोग घरों से बाहर निकल आये। विदित हो इससे पहले भूपतवाला की गायत्री विहार कालोनी मे भी कई दिन पूर्व अंडरग्राउंड बिजली लाइन चालू कर दी गयी थी, तभी से करंट आने की शिकायत स्थानीय निवासियों द्वारा ठेकेदार से की जा रही थी। परंतु ठेकेदार लगातार टालमटोली कर रहा था। भूपतवाला की मुखिया गली मे भूमिगत विद्युत लाइन का मीटर लगाने के बाद तेजी से दीवार और फर्श में करंट आने से लोगों मे दहशत का माहौल पैदा हो गया। कांग्रेस नेता तरुण सैनी ने बताया कि करंट आने की समस्या कई दिनों से बनी हुई थी। अचानक कई लोगों को तेज झटके लगने से दहशत फैल गयी। करंट इतना तेज था कि कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय निवासी कांग्रेस नेता तरुण सैनी, कमलेश शर्मा, मदन सैनी आदि ने बताया कि जब से क्षेत्र मे भूमिगत विद्युत लाइन डाली जा रही है। तभी से अनियमितता व मानक अनुरूप कार्य न होने की शिकायत कर रहे हैं। परंतु कोई सुनवाई नही हो रही है। कोई इंजीनियर कार्य देखने तक नही आया। पूरा कार्य अनट्रेंड लेबर द्वारा किया गया है। जिस कारण अनेक घर करंट की चपेट में आ रहे है। भूमिगत विद्युत लाइन के कार्य मे लापरवाही के कारण लोग परेशान हैं।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment