हरिद्वार। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक बार रिश्तों को शर्मसार करने देने वाली घटना सामने आयी है। कोतवाली क्ष़्ोत्र के पुराना औद्योगिक इलाके में रिश्ते के मौसा ने 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर उसके परिजनों ने पुलिस ने शिकायत की। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि आरोपी चालक है और कई वर्षो से परिवार के साथ ही रह रहा था। पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम के समय जब नाबालिग लड़की के माता-पिता काम से बाहर गए थे। नाबालिग घर के बाहर खेल रही थी। तभी पास में रहने वाले मौसा ने नाबालिग को अपने कमरे में बुला लिया। आरोप है कि मौसा ने रिश्ते की भांजी के साथ दुष्कर्म किया। इसका पता तब चला जब लड़की के परिजन घर पहुंचे। नाबालिग ने जानकारी परिजनों को दी। बताया जा रहा है कि मामले में समझौता कराने की कोशिश भी की गई। मंगलवार की रात को दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को पुलिस कोतवाली ले आई। जिसके बाद नाबालिग के पिता ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मौके से ही आरोपी ज्ञानी भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment