हरिद्वार। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने सरकार में दायित्वधारी बनाए जाने पर संजय सहगल का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। मध्य हरिद्वार स्थित होटल में आयोजित स्वागत समाराह को संबोधित करते हुए महासभा के जिला अध्यक्ष प्रमोद पांधी ने कहा कि संजय सहगल को सरकार में राज्यमंत्री स्तर का दायित्व देकर सरकार ने पंजाबी समाज का मान बढ़ाया है। पंजाबियों की समस्याओं का निदान करने में संजय सहगल निर्णायक भूमिका निभाएंगे। पंजाबी महासभा लगातार जन सरोकारों से जुड़ी हुई संस्था है। पंजाबी समाज के हितों को ध्यान में रखकर काम किए जा रहे हैं। राजनैतिक हिस्सेदारी निभाने में पंजाबी समाज निर्णायक भूमिका निभा रहा है। प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा ने कहा कि एकजुटता से ही समाज को पहचान मिलती है। राजनैतिक हिस्सेदारी प्राप्त करने के लिए पंजाबी समाज को अपनी एकजुटता निभानी होगी। सुनील अरोड़ा ने कहा कि संजय सहगल अवश्य ही पंजाबी समाज की समस्याओं के निस्तारण में अपना योगदान देंगे। अनिल कुमार कुमार व जिला महामंत्री राम अरोड़ा ने कहा कि संजय सहगल धर्मनगरी के चहुंमुखी विकास मंें अपना योगदान देंगे। आभार व्यक्त करते हुए संजय सहगल ने कहा कि सरकार में रहकर समाज की समस्याओं को दूर करने में सहयोग किया जाएगा। साथ ही सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार कर राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। स्वागत करने वालों में सुरेश कोचर, राजेश गुलाटी, विमलेश आहुजा, राजू ओबराय, संजय अरोड़ा, दीपक टण्डन, अक्षय मल्होत्रा, अक्षय कुमार कंुज, अंश मल्होत्रा, कामिनी सड़ाना, आकांक्षा मल्होत्रा, श्वेता भाटिया, दीपिका भारद्वाज, निधि, मोनिका, गुरमीत अरोड़ा आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment