हरिद्वार। हरकी पैड़ी पर बह रही गंगा की धारा को स्कैप चैनल बताने वाले आदेश को निरस्त करने के बाद गुरुवार को हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मां गंगा का पूजन किया और राज्य में खुशहाली की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा को स्कैप चैनल बताने वाला आदेश मां गंगा की कृपा से ही निरस्त हो पाया है। उन्होंने इसके लिए श्रीगंगा सभा का आभार भी जताया। बीते बुधवार को हरकी पैड़ी में बह रही गंगा की निर्मल धारा को गंगा घोषित करने वाला आदेश जारी किया गया था। इसकी घोषणा बीते 10 दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने की थी। बुधवार को आदेश जारी होने के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री हरिद्वार हरकी पैड़ी पहुंचे। उन्होंने मां गंगा का पूजन किया और दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो गलती की थी उसको हमने ठीक किया है। यह सब मां गंगा की कृपा से ही हो सका है। उन्होंने कहा कि श्रीगंगा सभा के पदाधिकारियों ने उनको इस आदेश को निरस्त करने का आग्रह किया। गंगा सभा के आग्रह पर वह हरिद्वार पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इसके लिए श्रीगंगा सभा के पदाधिकारियों का भी आभार जताया। इस दौरान श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा और महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, आशुतोष शर्मा, कन्हैया खेवड़िया समेत अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment