हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के नवोदय नगर में एक महिला दुकानदार से सिगरेट लेने के बहाने एक युवक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार युवकों की तलाश की, लेकिन दोनों युवक फरार हो गए। पुलिस जांच में जुट गई है। नवोदय नगर की सक्षम कॉलोनी निवासी सीमा सिंह की अपने घर मे किराना की दुकान है। उनके पति सुशील चैहान ट्रांसपोर्टर हैं। शुक्रवार को करीब साढे ग्यारह बजे दो बाइक सवार युवक किराना दुकान के नजदीक आकर रुके। एक युवक बाइक पर हेलमेट पहने गाड़ी स्टार्ट कर खड़ा हो गया। दूसरा युवक दुकान में सिगरेट लेने चला गया। युवक ने महिला से एक सिगरेट की डब्बी में मांगी। महिला ने जैसे ही नीचे झुककर सिगरेट उठाई वैसे ही युवक ने महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। जब तक महिला की कुछ समझ पाती तब तक बाइक सवार युवक वहां से फरार हो गए। थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। बाइक पंजाब नंबर की है। चालक ने हेलमेट पहना हुआ था। अभी शिकायत नहीं मिली है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment