Skip to main content

कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही पार्टी को आगे बढाया जा सकता है-डा.संजय पालीवाल

 

हरिद्वार। नगर कांगेस कमेटी ज्वालापुर की मालवीय धाम में महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार व प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही पार्टी को आगे बढाया जा सकता है। टीम भावना के साथ पार्टी की रीति नीतियों का प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए। क्षेत्र के लोगो की समस्याओं को समय रहते समाधान कराने के साथ भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत करना पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। एकजुट होकर संगठन को मजबूती प्रदान करें। पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कार्य करें। भाजपा की नीतियों से प्रदेश की जनता परेशान हो चुकी है। मंहगाई लगातार बढ रही है। किसानों, मजदूरों की समस्याओं का कोई समाधान नही हो पा रहा है। किसान अपनी मांगो को लेकर आंदोलन कर रहें है। लेकिन मोदी सरकार किसानों की पीड़ा को समझने को तैयार नही है। आंदोलन कर रहे किसानों का दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बार चुनाव में देश की जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व ज्वालापुर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशवंत सैनी ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार प्रदेश की जनता को कोई राहत नही दे पा रही है। मंहगाई की मार जनता झेल रही है। पूंजीपतियों को संरक्षण देने का काम किया जा रहा है। देश के पढे लिखे नौजवानों को रोजगार नही मिल रहे है। भाजपा पार्टी देश के लोगो का जात-पात व धर्म के भेदभाव में फंसाकर मुददो से भटकानें का प्रयास कर रही है। यशवंत सैनी ने कहा कि सरकार मजदूरों, किसानों का उत्पीडन करने का काम कर रही है। हाजी नईम कुरैशी व श्रमिक नेता राजबीर सिंह ने कहा कि भाजपा के शासन में श्रम कानूनों का पालन नही हो रहा है। कुंभ के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।  निर्माण कार्यो को लेकर प्रश्न चिन्ह लग रहे है। महेश प्रताप राणा व जटाशंकर श्रीवास्तव ने कार्यकर्ता में उर्जा का संचार करते हुए कहा कि पार्टी के हित में योगदान देना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। पदाधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है कि वे पार्टी की बैठकों व कार्यक्रमों मे सम्मलित हों। नए सदस्यों को कांग्रेस की विचारधारा व नीतियों से अवगत कराया जाए। युवा नेता शहाबुद्दीन अंसारी व पराग चाकलान ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका निर्णायक होगी। बैठक में हाजी रफी खान, गुलबीर चैधरी, कैलाश प्रधान, रवि बहादुर, बीएस तेजियान, उषा शर्मा, विजय जोशी, नवीन, बलवंत, वेदपाल तेजियान, विकास सिंह, अरविन्द चंचल, राव फरमान, विजय सैनी, प्रमोद धीमान, संदीप गौड़, दिनेश पुण्डीर, अजय शर्मा, पराग चाकलान, जुबेदा गुलिस्तां, संुनील कुमार, संदीप प्रधान आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...