Skip to main content

सोमवती अमावस्या स्नान पर्व आज,पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारियां मुक्कमल

 

हरिद्वार। आखिरकार जिला प्रशासन की ओर से सोमवती स्नान पर्व के दौरान दूर दराज से आने वाले श्रद्वालुओ को भी नियमों का पालन करते हुए स्नान की अनुमति दे दी है। कल सोमवार को सोमवती अमावस्या का स्नान पर्व होगा। स्नान पर्व को लेकर जिलाधिकारी की ओर से एसओपी जारी की गई है। स्नान पर्व को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है। एसएसपी ने अधिनस्थों को स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए है। स्नान पर्व के दौरान कोविड19 के नियमों का पालन कराया जायेगा,साथ ही 65वर्ष से अधिक आयु के लोगों के अलावा 10वर्ष से कम उम्र के बच्चों को स्नान पर्व के दौरान घर में रहने की अनुमति दी गयी है। सोमवती अमावस्या के मौके पर सोमवार को गंगा स्नान पर्व होगा। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी स्नान करने दिया जाएगा। हालांकि भीड़ बढ़ने पर स्नान में रोक लगा दी जाएगी। इसके लिए बॉर्डर को सील कर दिया जाएगा। पुलिस ने हरिद्वार की सीमाओं पर सख्ती बढ़ा दी है। दूसरी ओर स्नान पर्व को लेकर जारी एसओपी के मुताबिक 65 साल से अधिक, 10 साल से कम के बच्चे, गर्भवती महिलाएं और बीमार व्यक्ति स्नान नहीं कर पाएंगे। पुलिस को इन लोगों को रोकना एक चुनौती से कम नहीं होगा। कोरोना काल के बाद यह दूसरा मौका होगा जब बाहर से आने वाले यात्रियों को हरिद्वार हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान करने दिया जा रहा है। इससे पहले सितंबर में हुई पितृ अमावस्या पर छूट दी गई थी। जबकि नवंबर में हुई कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर स्थानीय श्रद्धालुओं को ही स्नान करने का मौका दिया गया था। आज सोमवार को होने वाले गंगा स्नान में पूरी तरह छूट रहेगी। इसके लिए प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली है। पूरे हरिद्वार क्षेत्र के सेक्टर और जोन में बांटा जा चुका है। भीड़ बढ़ने की स्थिति पर स्नान को रोका जाएगा। वहीं बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए तत्काल ही सीमाओं को बंद कर दिया जाएगा। गंगा घाटों पर क्षमता से आधे ही कर गंगा स्नान कर पाएंगे। इसके लिए हरकी पैड़ी, कांगड़ा घाट, मालवीय घाट, सुभाष घाट, अस्थि प्रवाह घाट समेत कई अन्य जगह हरकी पैड़ी पर पुलिस की ड्यूटियां शाम को ही लगा दी गई है। खास बात यह है कि इस बार स्नान पर्व के दौरान कुंभ मेला पुलिस की ही इस मेले में ड्यूटियां लगाई गई है। कई सीओ के अलावा कई कंपनियां कुंभ पुलिस से ली गई है। हालांकि पीएचक्यू से बातचीत करने के बाद कुंभ पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस के अनुसार प्रशासन की ओर से जारी दिशानिर्देश के अनुसार ही गंगा स्नान करने दिया जाएगा। सीमाओं पर पुलिस बल पहले ही तैनात कर दिया है। भीड़ बढ़ने की स्थिति में यात्रियों को सीमा पर ही रोक दिया जाएगा।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।