हरिद्वार। मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि हरिद्वार नगर निगम के साथ सौतेला व्यवहार इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि मेयर कांग्रेस की है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर आयुक्त मेयर और पार्षदों की नहीं सुनते हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा और कांग्रेस से किसी भी पार्षद की ओर से प्रस्ताव न आने के कारण बुधवार को होने वाली नगर निगम की बोर्ड बैठक को स्थगित कर दिया गया है। उनकी ओर से नगर आयुक्त को दिए गए प्रस्तावों पर भी आज तक कोई संज्ञान नहीं लिया। अधिकारी सरकार के दवाब में काम कर रहे है। यह बातें उन्होंने मंगलवार को प्रेस क्लब सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहीं। मेयर ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था की तरफ अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। केआरएल ने जब पहले ही काम छोड़ने का नोटिस दे दिया था तो पहले से ही व्यवस्था क्यों नहीं की गई। लेकिन जानबूझकर उन्हें बदनाम करने के लिए सफाई व्यवस्था बिगाड़ी गई। मैंने अपने छह लाख के वित्तीय अधिकारों से संसाधन की व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को कहा। लेकिन उन्होंने कोई व्यवस्था नहीं की। उन्होंने कहा कि 2018 में नगर निगम कार्यालय भवन का शुभारंभ शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने किया था। लेकिन आज तक भवन का निर्माण नहीं हुआ। अधिकारी-कर्मचारी पुराने भवन जर्जर भवन में बैठने को मजबूर हैं। हरिद्वार नगर निगम के साथ सौतेला व्यवहार इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि मेयर कांग्रेस की है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर आयुक्त मेयर और पार्षदों की नहीं सुनते हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि प्रदेश में किसी भी नगर निगम क्षेत्र में बनने वाली गलियों की सड़कें व अन्य कार्य निगम ही करता है। लेकिन हरिद्वार एक ऐसा नगर निगम है जहां एक छोटी सी गली भी आरईएस या पीडब्ल्यू बना रहा है। प्रेस वार्ता में पार्षद रियाज अंसारी, सुहेल अख्तर, जफर अब्बासी, पुनीत कुमार, शौकीन, मेयर प्रतिनिधि सुनील कुमार कडच्छ, संगम शर्मा, वसीम सलमानी, अशरफ अब्बासी आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment