हरिद्वार। नगर आयुक्त जय भारत सिंह को रैन बसेरों में औचक निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाएं मिली। जिस पर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने रैन बसेरे के संचालकों को जमकर फटकार लगाई। संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर इस संस्था को हटाकर दूसरी को व्यवस्था देने के निर्देश दिए हैं। बीते गुरुवार की रात को नगर आयुक्त जय भारत सिंह ने सीसीआर के समीप बने महिला और पुरुष रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। जबकि इसके साथ ही अलकनंदा घाट के पास बने रैन बसेरे का भी निरीक्षण किया। जैसे ही नगर आयुक्त रैन बसेरों में पहुंचे तो उन्हें यहां पर्याप्त मात्रा में कंबल नहीं मिले। पुराने कंबलों का प्रयोग किया जा रहा था। जबकि रोशनी की भी सही ढंग से व्यवस्था नहीं की हुई थी। इसके साथ ही कई और अन्य अनियमितताएं मिली। दो रैन बसेरों में कैंटीन बनी मिली। रैन बसेरे के अंदर ही खानपान चल रहा था। व्यवस्थाओं से असंतुष्ट नगर आयुक्त ने तीनों रेन बसेरों के संचालकों को जमकर फटकार लगाकर व्यवस्थाओं में सुधार करने के लिए कहा। बता दें कि तीनों रेन बसेरों का संचालन भारत स्काउट एंड गाइड की ओर से किया जा रहा है। नगर आयुक्त जय सिंह भारत ने कहा कि रैन बसेरों की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी। निरीक्षण में भी कई कमियां सामने आई हैं। संबंधित अधिकारी को संचालकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद भी अगर जल्द व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो इन्हें हटाकर दूसरी संस्था को कार्य दिया जाएगा।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment