हरिद्वार। गुलिस्ता को ज्वालापुर नगर कांग्रेस कमेटी का संगठन सचिव मनोनीत किया गया है। संगठन सचिव मनोनीत होने पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए ज्वालापुर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशवंत सैनी ने कहा कि पार्टी में महिलाओं को उचित सम्मान मिलता चला आ रहा है। महिला कार्यकर्ता आगामी चुनाव में पार्टी का प्रचार प्रसार करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा वादे तो करती है। लेकिन वादे पूरे नहीं होते हैं। महंगाई से आमजनमानस त्रस्त हो चुका है। श्रमिक नेता राजबीर ंिसंह चैहान ने कहा कि गुलिस्ता के सचिव बनने संगठन को मजबूती मिलेगी। महिला कार्यकर्ता कांग्रेस की विचारधारा को घर घर प्रचारित कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि उपनगरी ज्वालापुर के विकास कार्यो को लेकर भाजपा मंत्री गंभीर नहीं है। नवनियुक्त संगठन सचिव गुलिस्ता ने पार्टी पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य किए जाएंगे। अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से महिलाओं को अवगत कराया जाएगा। इस दौरा प्रदेश महासचिव उषा शर्मा, आरबीएल वर्मा, डोली, महविश, सोरिया, निददा, आदि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment