Skip to main content

संत वेश में आए असामाजिक तत्व अराजकता फैलाकर माहौल खराब करना चाहते -महंत दुर्गादास

 

हरिद्वार। कुंभ मेला प्रभारी मुखिया महंत दुर्गादास महाराज ने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के नेतृत्व में सभी तेरह अखाड़े श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के साथ हैं। श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष हैं। उनके नेतृत्व में कई कुंभ संपन्न हुए हैं। 2021 का कुंभ स्नान श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के संत उनके नेतृत्व में ही करेंगे। श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज व अखाड़े की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे अराजक तत्वों को कामयाब नहीं हो दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संत के वेश में आए असामाजिक तत्व अराजकता फैलाकर माहौल खराब करना चाहते हैं। यही तत्व पहले भी निर्मल अखाड़े की संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास कर चुके हैं। जिसे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व समस्त संत समाज ने एकजुटता दिखाते हुए नाकाम कर दिया था। कुंभ मेले में विघ्न डालने का प्रयास कर रहे संत वेशधारी अराजक तत्वों को हरिद्वार में घुसने नहीं दिया जाएगा। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के मुखिया महंत व कुंभ मेला प्रभारी दुर्गादास महाराज ने कहा कि गुरुवार को श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज पर आरोप लगाने वाले न तो अखाड़े के पदाधिकारी हैं और ना ही उनका अखाड़े से कुछ लेना देना है। अखाड़ों की परंपरा है कि अखाड़ों में होने वाले किसी भी प्रकार के विवाद को अखाड़े के रमता पंच व अन्य पदाधिकारी आपस में मिलजुल कर सुलझाते हैं। सड़कों पर प्रदर्शन करना संत परंपरा नहीं हैं। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस प्रशासन को ऐसे लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए। संत का चोला पहनाकर अराजकता फैला रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस व प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। अखाड़े के कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज के प्रति अपशब्द निंदनीय टिप्पणी व उनकी छवि धूमिल करने के प्रयासों को कतई सहन नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर महंत खेमसिंह, महंत बाबूसिंह, संत सुखमन सिंह, संत तलविन्दर सिंह, संत जसकरण सिंह आदि संतों ने भी श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज के खिलाफ अपशब्द कहने वालों की निंदा की।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।