हरिद्वार। कनखल स्थित महिला महाविद्यालय के समीप पेयजल लाईन में लीकेज के चलते रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। सड़क पर पानी बहने से लोगों को आने जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी लीकेज ठीक नहीं किए जाने पर लोगों में रोष बना हुआ है। स्थानीय व्यापारियों ने जलसंस्थान से लीकेज ठीक कराने की मांग की है। शिकायत के बावजूद लीकेज बंद नहीं होने पर क्षेत्रीय पार्षद ने जलसंस्थान के प्रति नाराजगी जाहिर की है। व्यापारी मनोज चैहान ने बताया कि एक ओर सरकार अभियान चलाकर जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करती हैं। लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते पिछले कई महीने से पेयजल लाईन में लीकेज के चलते रोजाना हजारों लीटर पानी सड़कों पर बह रहा है। सड़क पर पानी बहने से आसपास रहने वाले लोगों, व्यापारियों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का सामाधान नहीं हो रहा है। पार्षद शुभम मंदोला ने बताया कि वे कई बार जल संस्थान के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह में लीकेज बंद नहीं हुई तो जल संस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन व अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। इस दौरान अमित कुमार, मंगल चैहान, विपुल शर्मा, मोनू चैहान, वंश सैनी, सन्नी जाटव, कुलदीप चैहान, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment