Skip to main content

निष्क्रिय वार्ड अध्यक्ष तथा बूथ अध्यक्षों के स्थान नई नियुक्ति करने पर जोर

 

हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी की यूनियन भवन मायापुर में आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती के लिए विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल व पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार ने ब्लाॅक अध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि एक माह के अंदर निष्क्रिय चल रहे वार्ड अध्यक्ष तथा बूथ अध्यक्षों के स्थान नई नियुक्ति की जाए और प्रत्येक माह बैठक का आयोजन किया जाए। पार्टी में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि हरिद्वार नगर निगम के सभी 60 वार्ड तथा शिवालिकनगर नगर पालिका के सभी 13 वार्ड में अध्यक्ष नियुक्त हैं। सभी की बैठक बुलाकर उन्हें कार्ययोजना सौंपी जाएगी तथा जो भी दिशा निर्देश प्रदेश से आएगा उनको तुरंत पूरा किया जाएगा। प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी व ग्रामीण जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। दिनदहाड़े लूटमार तथा छोटी बच्चियों के साथ अनाचार हो रहा है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। जनता खौफ से घरों में से बाहर नहीं निकल रही है। ऋषिकुल कॉलोनी में 11वर्ष की बालिका के साथ सामूहिक अनाचार करके उसकी हत्या कर दी गयी है। मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि दो वर्ष से हरिद्वार की जनता को उनका हक दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। परंतु नगर विकास मंत्री कोई भी कार्य नहीं करने दे रहे हैं। इसमें जनता पिस रही है जनता का कोई भी कार्य नहीं हो रहा है। श्रमिक नेता मुरली मनोहर तथा उपाध्यक्ष निशा शर्मा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा जो सरकार नहीं कर सकती उसको रहने का कोई अधिकार नहीं है। सरकार महिलाओं के हत्यारों तथा बलात्कारियों को वकील तथा पैसा उपलब्ध कराती है। इससे ज्यादा और शर्म की क्या बात हो सकती है। नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप, शुभम अग्रवाल, शैलेन्द्र एडवोकेट, गुलबीर सिंह ने कहा कि 1 सप्ताह में सभी वार्ड अध्यक्ष तथा बूथ अध्यक्षों का निर्धारण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुंभ की तथा प्राधिकरण की अनियमताओं को लेकर एक धरना प्राधिकरण पर दिया जाएगा। हाजी नईम कुरैशी व हाजी रफी खान ने कहा कि यदि ज्वालापुर में कुंभ निधि से कार्य नहीं कराए गए तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में बीना कपूर, विशाल राठौर, अशोक शर्मा, सतीश कुमार, महंत श्यामपुरी, अरविंद चंचल, जटाशंकर श्रीवास्तव,रचित अग्रवाल, दिनेश पुंडीर, प्रदीप अग्रवाल, अजय शर्मा सभासद, तहसीन अंसारी, जफर अब्बासी, शिव कुमार जोशी, शाहनवाज कुरेशी, कैलाश प्रधान, सरदार रमणीक सिंह, नीलम शर्मा, राजेंद्र श्रीवास्तव, सुरेंद्र सैनी, विकास सिंह, राव फरमान, दीपक कोरी, अनंत पांडे, राजेंद्र गुप्ता, आशीष भारद्वाज, करन सिह राणा, नवाज अब्बासी, अशोक गुप्ता, धर्मपाल ठेकेदार, चोखेलाल, हरिशंकर प्रसाद,अरविंद कुमार आदि ने भी विचार रखे।


Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...