हरिद्वार। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की कार्यशैली से प्रभावित होकर शहर के कई कांग्रेसियों ने भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी, नामित पार्षद कमल बृजवासी के प्रयासों से भाजपा का दामन थामा। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने भाजपा में शामिल हुए अनिल गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, विष्णु मित्तल, पवन कुमार शर्मा, रवि कुमार, संजय चैहान, शिवशंकर शर्मा आदि का भाजपा परिवार में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय की नीति पर कार्य करती है। समाज के हर वर्ग का उत्थान हो, देश का व्यापारी, किसान, मजदूर समृद्ध हो यही भाजपा का प्रयास रहता है। भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि भाजपा में शामिल व्यापारी नेता शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए है नामित पार्षद एवं व्यापारी नेता कमल बृजवासी, पार्षद विनित जौली, भाजपा मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी, महामंत्री तरूण नैयर ने भाजपा में शामिल हुए कांग्रेसियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से दीपक शर्मा, रवि चैहान, अर्चित चैहान, अजय शर्मा सहित मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment