हरिद्वार। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सुनील अरोड़ा ने प्रैस बयान जारी करते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम में जमकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ायी गयी। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा जुटा रहा। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य के दिशा निर्देशों का पालन भाजपा के कार्यक्रमों में नहीं हो पा रहा है। खुले रूप से शीर्षनेता व कार्यकर्ता नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जबकि आम नागरिकों पर कोरोना संक्रमण के उपायों को ना अपनाने पर जुर्माना लगाया जा रहा है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि विवाह समारोह में मात्र पचास लोगों को शामिल होने का फरमान थोपा जा रहा है। जबकि भाजपा के कार्यक्रमों में हजारों की संख्या में जुट रहे कार्यकर्ता दो गज की दूरी का पालन भी नहीं कर रहे हैं। शासन प्रशासन भी आम जनता को ही कोरोना संक्रमण को लेकर सचेत करता रहता है। पुलिस के आला अधिकारियों के द्वारा भी बार बार सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करने के आदेश आम नागरिकों पर लागू कराए जाते हैं। पुलिस भी लगातार सरकार द्वारा दी जा रही गाईड लाईन का पालन नहीं करने पर मोटे चालान कर वूसली करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दबाव में आकर शासन प्रशासन भी भेदभाव पूर्ण नीति अपना रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम करने पर मुकद्मे लगाए जा रहे हैं। भेदभावपूर्ण नीति पूरे राज्य में अपनायी जा रही है। भाजपा के कार्यक्रमों में राज्य एवं केंद्र सरकार की गाईड लाईन का खुलकर उल्लंघन किया जा रहा है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment