Skip to main content

भाजपा अध्यक्ष को काले झण्डे दिखाने पहुंचे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार


 


हरिद्वार। उत्तराखण्ड दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को काले झण्डे दिखाने गए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी कार्यकर्ताओं को पुलिस लाईन ले जाया गया। युवा कांग्रेस की ओर से दौरे पर आए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का काले झण्डे दिखाने की घोषणा की गयी थी। घोषणा के मुताबिक कार्यकर्ता कार्यकारी जिला अध्यक्ष रवि बहादुर इंजीनियर के नेतृत्व में काले झण्डे दिखाने के लिए दूधाधारी चैक पर एकत्र हो गए। जहां पहले से ही तैनात पुलिस बल ने सभी को हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस व यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। रवि बहादुर इंजीनियर ने कहा कि भाजपा नेताओं ने उत्तराखण्ड को पिकनिक स्पाॅट बनाकर रख दिया है। राज्य में बेरोजगारी, पलायन, महंगाई, किसानों की समस्याएं जैसे तमाम मुद्दे हैं। जिनका हल करने में केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारें पूरी तरह नाकाम सिद्ध हुई हैं। बीते विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को डबल इंजन सरकार देने तथा सभी समस्याएं दूर करने का वादा किया था। भारी बहुमत से भाजपा सरकार बनने के बावजूद समस्याएं हल होने के बजाए और बढ़ गयी हैं। बेरोजगारी के मामले में उत्तराखण्ड देश में पहले पायदान पर पहुंच गया है। महंगाई चरम पर है। रोजगार की तलाश में युवा आज भी पलायन करने को विवश हैं। कार्यक्रम संयोजक आकाश भाटी व सुमित भाटिया ने कहा कि कोरोना का डर दिखाकर कांवड़ मेला, कार्तिक पूर्णिमा स्नान रद्द कर व्यापारियों को आर्थिक चोट पहुंचाने वाली भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि क्या उसके नेताओं के राजनीतिक कार्यक्रमों में जुटने वाली भीड़ से कोरोना नहीं फैलता। उन्होंने कहा कि कुंभ कार्यो के नाम पर शहर की जो दुर्दशा भाजपा शासन में हो रही है। उसे जनता देख रही है। विभिन्न योजनाओं के नाम पर पूरे शहर को खोद कर छोड़ दिया गया है। जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गिरफ्तारी देने वालों में रवि बहादुर, आकाश भाटी, सुनील कुमार, तुषार कपिल, अकरम गुर्जर, इरफन चेची, विक्की कोरी, अनुज चैहान, शुभम जोशी, विनीश डबराल, सुमित भाटिया, महेंद्र कश्यप, अमनदीप सिंह, अनिल चैधरी, कैलाश भट्ट, नितिन शर्मा, वेदांत उपाध्याय, लकी महाजन, कैश खुराना, करण सिंह राणा, सत्यम प्रजापति, गौरव पाल, शत शर्मा, शिवम गिरी,सूरज सिंह, नीलम शर्मा, शानू गिरी, शिवा खुराना, जोनी राजोर, अंकित चैधरी, मुकुल चैहान, नीरज पाल, सनी महलोत्रा, सागर राजपूत, कमल जखमोला, मनोवर त्यागी, नासिर गौड़, तुषार गौतम, दीपक गिरी, पंकज गिरी सुलेन्द्र गिरी, हिमांशु गिरी, विकास कुमार, रजत जैन, अकरम बनिया, कार्तिक शर्मा आदि शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।