Skip to main content

पीडितो के शिकायती प्रार्थना पत्रों पर त्वरित जांच कर कार्यवाही करे-वी0मुरूगेशन

 आईजी गढ़वाल ने जनपद में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए दिए निर्देश

हरिद्वार। पुलिस महानिरीक्षक अपराध एंव कानून व्यवस्था गढ़वाल परिक्षेत्र वी0 मुरुगेशन ने जनपद में तैनात सभी पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश कि जनपद में अपराधों की रोकथाम के लिए अपने सर्किल के थाना प्रभारियों या जांच अधिकारियों का उचित मार्गदर्शन करे। कहा कि सभी क्षेत्राधिकारी जघन्य अपराधों की समीक्षा प्रतिदिन करते रहें तथा विवेचक एंव नियुक्त की गयी टीमों को लगातार ब्रीफ करते रहें। जनपद के महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी केैमरे लगवाये जायें तथा घटना स्थलों पर पुलिस का रिस्पोन्स टाइम अति शीघ्र हो जिससे की पीडितों को न्याय के साथ-साथ अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही की जा सकें। जनपद में निवासरत अपराधिक कृत्य करने वाले व्यक्तियों पर सतर्क निगाह रखते हुए उनका बराबर सत्यापन करते रहे, साथ ही क्षेत्र में बाहर से आये हुए व्यक्तियों किरायेदारों व कम्पनियों एंव दुकानों में नौकरी करने वाले महिला एंव पुरुषों का निरन्तर सत्यापन अभियान जनपद में जारी रखा जाये। थानों पर पीडितों द्वारा दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्रों पर तत्काल जांच करते हुए उसमें विधिक कार्यवाही अमल में लायी जाये जिसकी समीक्षा पाक्षिक रुप से सर्किल क्षेत्राधिकारियों द्वारा अवश्य की जाये जिससे कि आम जनता को न्याय मिल सकें। सभी क्षेत्राधिकारी सर्किल स्तर पर थानों में नियुक्त कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु समय-समय पर बैठक कर समस्याओं का समाधान करना सुनिश्चित करेंगे ं। सर्किल के थानो मे अच्छे कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एंव कर्मचारियों का नामांकन उचित पुरस्कार हेतु उच्चधिकारियों को भेजना सुनिश्चित करेंगे ताकि कर्मचारियों का मनोबल उच्च बना रहे। बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र श्रीमति नीरु गर्ग, एसएसपी सैथिल अबुदई कृष्णएस राज,नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय,एसपी देहात स्वप्नकिशोर सिंह सहित सभी क्षेत्राधिकारी मौजूद थे। 

Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।