हरिद्वार। जिला खेल स्पोटर््स स्टेडियम रोशनाबाद में कोविड वाॅरियर से कोविड विनर हेतु वाकाथान प्रतियोगिता के दूसरे दिन 2 वर्गो में लम्बी कूद एवं 2 वर्गो में म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता में 35 वर्ष से अधिक उम्र की पुरूष आयु वर्ग में 10 कोविड विनरों ने प्रतिभाग किया एवं महिला वर्ग में 03 कोविड विनर तथा 35 वर्ष से कम उम्र की पुरूषों वर्ग मे लम्बी कूद प्रतियोगिता में 07 एवं महिला वर्ग में 04 कोविड विनर ने प्रतिभाग किया आज की प्रतियोगिता में कुल 34 कोविड विनरों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के परिणाम निम्न प्रकार हैं। इस अवसर पर श्री वरूण बेलवाल उपक्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार, प्रदीप कुमार उपक्रीड़ा अधिकारी भगवानपुर, श्रीमती मीरा कैन्तूरा जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी, श्रीमती रितु कुकरेती जिला भूमि संरक्षण अधिकारी, सनउवर सिंह मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, मुकेश भट्ट व्यायाम प्रशिक्षक जिला युवा कल्याण विभाग, श्रीमती शिखा बिष्ट, सहा0प्रशि0 हाॅकी हरिद्वार, विक्रम सिंह आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका संजय अरोड़ा, गौरव रस्तौगी, श्रीमती सुनीता देवी, मधूसूदन गैरोला, श्रीमती कविता देवी आदि द्वारा निभायी गयी।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment