हरिद्वार। बहुजन समाज की सुप्रीमों बहन मायावती का जन्मदिन बसपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। शिवालिक नगर स्थित बसपा के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम ने कहा कि बहन मायावती त्याग की साक्षात् मिशाल हैं। जिन्होंने समाज के लिये अपनी पूरी जिंदगी लगा दी। बहन मायावती धरातल पर सर्व समाज के लिये काम करने वाली वास्तविक नेता हैं। शुक्रवार को बसपा प्रदेश कार्यालय शिवालिक नगर पर बसपा सुप्रीमो मायावती का (65) वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने हर्सोल्लास के साथ मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक न काटकर कार्यकर्ताओं के ऊपर फूलों की बरसात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि बसपा अपना खोया हुआ वर्चस्व विधानसभा चुनाव में स्थापित करेगी। प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम ने कहा कि मायावती के जन्मदिन पर आगामी वर्ष 2022 में बसपा की सरकार को बनाने का कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह अन्य दलों को छोड़कर कार्यकर्ता बसपा में शामिल हो रहे हैं। इससे साफ है कि उत्तराखंड में सरकार बननी तय है। प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद अली ने कार्यकर्ताओं से कहा कि बसपा किसानों पर थोपे गए तीनों काले कानून की लड़ाई को अपना समर्थन दिया है। किसानों बिलों का फायदा पूंजीपतियों को होगा। सरकार को काले कानून वापस लेने होंगे। केंद्र सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इन तीनों बिलों से किसानों की कमर टूट जाएगी। देश के लगभग ढाई सौ किसान संगठन किसानों के साथ खड़े हैं। कार्यक्रम में चैधरी राजेन्द सिंह, चैधरी रविन्द्र पनियाला, पूर्व विधायक शरबत करीम अंसारी, चेयरमैन शमशाद अली, पंकज सैनी, पप्पू सिंह पाटिल, एसपी बावरा, प्रदीप चैधरी, राजदीप मेनवाल, धर्मसिंह, विजय सिंह पाल, जसवीर बसेड़ा, दिनेश चैहान, चैधरी लाखन सिंह, अनुप कुमार, चन्द्रपाल सिंह, इरशाद अली, संजीव तुगलपुर, विक्की मौर्या, सतेंद्र चैहान, प्रदीप नोटियाल, डॉ. मनीराम, ब्रजेश कुमार, अजय चैधरी, वीरेंद्र सिंह, रविपाल सैनी, दीवानचंद कमल, केपी सिंह, जिला पंचायत सदस्य फुरकान अली, डॉ.जयसिंह, रविन्द्र सहगल, डॉ.चरण सिंह, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment