Skip to main content

कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर 39 स्वास्थ्य केन्द्रों पर किया जायेगा ड्राइरन-सी रविशंकर

 

हरिद्वार। जनपद में मंगलवार 12 जनवरी को चिहिन्त 39 स्वास्थ्य केन्द्रों पर ड्राइ रन किया जायेगा। प्रत्येक केन्द्र पर 25 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जायेगा। 16 जनवरी को होने वाले वास्तविक वैक्सीनेशन के लिए जनपद में चार केन्द्रो पर टीका लगाये जायेगे। यह जानकारी जिलाधिकारी सी रविशंकर ने सोमवार को दी। जिलाधिकारी कोरोनो वैक्सीनेशन पूर्वाभ्यास को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार रोशनाबद में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कल जनपद में चिन्हित 39 स्वास्थ्य केंद्रों पर ड्राइ रन किया जायेगा। प्रत्येक केंद्र पर 25 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जायेगा। प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों, द्वितीय चरण में फ्रंट लाइन वर्कर तथा तीसरे चरण में कोमोर्बिड को प्राथमिकता से आमजन का टीकाकरण अभ्यास किया जायेगा। इस रन में पिछने अभ्यास से मिले सुधार उपायों को अपना कर अभ्यास को और अधिक वास्तविक ढंग से करने का प्रयास किया जायेगा। 16 जनवरी को प्रस्तावित वास्तविक वैक्सीनेशन की प्रक्रिया के लिए जनपद में चार केन्द्रों पर वैक्सीनेशन के लिए चिन्हित किया गया है। वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर केंद्रों में बढ़ोतरी की जायेगी। वर्तमान में जिले में 25 कोल्ड स्टोरेज केंद्र हैं। टीकाकरण प्रक्रिया शुरू होने पर आवश्यक संसाधन सरकार की ओर से उपलब्ध रहेंगे। टीकाकरण केंद्र्रो पर तीन स्थल बने होंगे जिसमे पहला प्रतीक्षा स्थल, टीकाकरण स्थल, आॅब्जर्वेशन स्थल। टीकाकरण के लिए आये प्रत्येक लाभार्थी का पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य होगा।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।