हरिद्वार। मकर संक्रांति पर्व पर एंटी कोरोना टास्क फोर्स समिति के प्रदेश अध्यक्ष जटाशंकर श्रीवास्तव के नेतृत्व में गोविंदपुरी घाट पर गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल एवं गरम कपड़े वितरित किए गए। इस मौके पर जटाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि संस्था द्वारा समय-समय पर गरीब एवं निर्धन लोगों की सहायता की जाती है। इसी कड़ी में कुंभ पर्व के मकर संक्रांति स्नान पर गोविंदपुरी घाट पर गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल एवं गर्म कपड़े वितरित किए गए ताकि लोगों को ठंड से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि कोरोना के दृष्टिगत लोगों को मास्क भी दिए गए। श्रीवास्तव ने कहा कि लाॅकडाउन के समय भी एंटी कोरोना टास्क फोर्स के सभी जिला अध्यक्षों द्वारा जरूरतमंद लोगों का सहयोग किया गया। मेला प्रशासन यदि सहयोग की अपेक्षा करता है, तो कुंभ मेले के दौरान देश विदेश से आने वाले यात्रियों को अपने अुनभव का उपयोग करते हुए पूरा किया जाएगा। कंबल वितरण कार्यक्रम में बी.के.त्रिपाठी,मनोज शुक्ला, रमेश पांडे, कर्ण शुक्ला, विकास झा, हिमांशु शेखर, राज तिवारी, अर्जुन राणा, शिवपूजन पटेल, वीर सिंह तिवारी, मदनेश मिश्रा, राजकुमार सिंह, रमेश कुमार पाण्डेय, अर्जुन सिंह राणा, बालेश, वरूण शुक्ला, विवेक तिवारी, अंजनी चैबे, शिवपूजन पटेल आदि सदस्य मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment