Skip to main content

गुटबाजी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही की जायेगी-देवेन्द्र यादव

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की स्थानीय कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाने की मांग

हरिद्वार। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का श्री राधा कृष्ण धाम पहुंचने पर पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यापर्ण व गंगाजली तथा स्मृतिचिन्ह भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी ने कहा कि गुटबाजी किसी भी सूरत मे बर्दास्त नहीं की जायेगी और आने वाले विधान सभा चुनाव में जीतने वाले प्रत्याशियों को ही  टिकट दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब है कि प्रदेश मे प्रत्येक अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। देश व प्रदेश मे बेरोजगारी चरम पर है और भाजपा युवाओं के साथ छलावा कर रही है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा झूठे वादे करने वाली पार्टी है। प्रदेश मे चिकित्सा, शिक्षा जैसी व्यवस्थाएं पूरी तरह फेल हो चुकी है। जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस की रीढ़ की है। किसी भी कार्यकर्ता का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के नेतृत्व मे प्रदेश मे कांग्रेस मजबूत होंगी, कांग्रेस की सरकार बनेगी। कुंभ पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार पैसे की बर्बादी कर कुम्भ क्षेत्र की अनदेखी कर रही है। कांग्रेस की सरकार बनने पर कुम्भ कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराएंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी को स्थानीय समस्याओं व कांग्रेस की गुटबाजी से भी अवगत कराया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गुटबाजी के कारण कांग्रेस कमजोर हो रही है। चुनाव मे जितने की क्षमता रखने वाले व स्थानीय लोगों से संपर्क वाले प्रत्याशी को ही टिकट दिया जाए तो कांग्रेस का हरिद्वार से बनवास समाप्त होगा। इस मौके पर विधायक काजी निजामुद्दीन, प्रदेश सचिव पूनम भगत, पार्षद महावीर वशिष्ठ, मनोज महंत, विकास चैधरी, महेंद्र अरोड़ा, बलराम राठौड़, हरीश शेरी, त्रिपाल शर्मा, अनिल भास्कर, एडवोकेट अरविन्द शर्मा, नईम कुरैशी, चैधरी संसार सिंह, राहुल चैधरी, रफी खां, राजीव पाराशर, किरणपाल बाल्मीकि, जितेन्द्र विद्याकुल, निशा शर्मा, रामविशाल देव, राजीव चैधरी, हिमांशु बहुगुणा, जगत सिंह रावत, विकास राजपूत, रवि बहादुर, तरुण व्यास, बलराम गिरि कड़क, मधुकांत गिरि, शिवम गिरि, प्रकाश भट्ट, चैधरी बलजीत सिंह, आकाश भाटी, राजेन्द्र कुमार, ओम मलिक, बलराज सिंह, नीरव साहू, पवन शर्मा आदि सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।