हरिद्वार। भैरव सेना के कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी सहित दर्जनों व्यापारियों पर दर्ज किए गए मुकदमे को वापस लेने की मांग की है। मुकद्मे वापस नहीं लिए जाने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चरणजीत पाहवा ने कहा कि कुंभ मेला नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चैधरी सहित व्यापार मंडल के व्यापारियों ने 14 जनवरी को हर की पैड़ी पर जाकर स्नान किया था। इसके चलते मेला प्रशासन की ओर से व्यापारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन व्यापारियों की आावाज को दबाना चाहती है। भैरव सेना इसका विरोध करती है एवं प्रशासन से मांग करती है कि जल्द ही व्यापारियों पर दर्ज मुकदमे को वापस लिया जाए ऐसा नहीं होने पर मेला प्रशासन एवं उत्तराखंड सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में मोहित चैहान पारुल उपाध्याय राहुल कश्यप मनीष धीमान विशाल शर्मा मुकुल त्यागी धर्मवीर शर्मा अमन सोनू राज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment