Skip to main content

निरंजनी अखाड़े का बड़ा फैसला स्वामी प्रज्ञानानंद गिरी महाराज अखाड़े से निष्कासित

 हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के आचार्य महामण्डलेश्वर होने का दावा कर रहे स्वामी प्रज्ञानानंद गिरी महाराज के दावे के खारिज करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि स्वामी प्रज्ञानानंद गिरी महाराज की निष्क्रियता के चलते उन्हें पूर्व में ही पद से हटाया जा चुका है। उनके द्वारा अखाड़े पर लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी में पत्रकार वार्ता के दौरान श्रीमहंत नरेंद्र गिरी ने उन्हें अखाड़े से निष्कासित करने की घोषणा करते हुए कहा कि स्वामी प्रज्ञानानंद गिरी महाराज को वरिष्ठ संतजनों की उपस्थिति में आचार्य महामण्डलेश्वर पद पर विराजमान किया गया था। लेकिन पद ग्रहण करने के बाद से ही वे लगातार अखाड़े के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्क्रिय बन रहे। उनकी निष्क्रियता को देखते हुए अखाड़े के संतों ने व्यापक विचार विमर्श कर किसी अन्य विद्वान संत को आचार्य महामण्डलेश्वर पद सौंपने का निर्णय लिया। स्वामी प्रज्ञानानंद गिरी महाराज को इस संबंध में अवगत भी कराया गया। लेकिन वे अपनी जिम्मेदारियों के प्रति लगातार निष्क्रिय ही बने रहे। उन्होंने अखाड़े से कोई संपर्क तक नही किया। अन्य सभी अखाड़ों से भी राय लेने उपरांत ही विद्वान व प्रतिष्ठित संत स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज को अखाड़े का आचार्य महामण्डलेश्वर बनाने का निर्णय हुआ। अखाड़ों में आचार्य महाण्डलेश्वर बनाने की एक लंबी प्रक्रिया है तथा यह अखाड़ों का विशेष अधिकार भी है। अब जब अखाड़े के नए आचार्य महामण्डलेश्वर के अभिषेक की तैयारियां चल रही हैं तो स्वामी प्रज्ञानानंद गिरी महाराज इसमें व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करते हुए अखाड़े पर झूठे व बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उनके कृत्य को देखते हुए उन्हें अखाड़े और संत समाज से निष्कासित किया गया है। आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने कहा कि अखाड़ों की परंपरा है कि आचार्य पद पर अभिषेक होने के बाद आचार्य महाण्डलेश्वर को अखाड़े के इष्ट भगवान की पूजा अर्चना करना आशीर्वाद लेना होता है। इसके बिना पद पर अभिषेक की प्रक्रिया पूरी नहीं होती। लेकिन निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामण्डलेश्वर बनने के बाद स्वामी प्रज्ञानानंद गिरी महाराज न तो अखाड़े के इष्ट भगवान की पूजा अर्चना करने आए ना ही उन्होंने अखाड़े के संतों से कोई संपर्क किया। ऐसे में निरंजनी अखाड़े के संतों का निर्णय उचित और अखाड़ों की पंरपरा के अनुसार ही है। श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि अखाड़ों की अपनी परंपराएं हैं। उनमें आचार्य महामण्डलेश्वर पद पर अभिषेक होने के बाद अखाड़े के इष्टदेव की पूजा अर्चना करना सबसे महत्वपूर्ण है। लेकिन आचार्य महामण्डलेश्वर बनने के बाद स्वामी प्रज्ञानानंद ने अखाड़े की किसी परंपरा का पालन नहीं किया। स्वामी प्रज्ञानानंद गिरी महाराज के अखाड़े के आचार्य महामण्डलेश्वर पद पर विराजमान होने के डेढ़ वर्ष की अवधि में अखाड़े के कई संत ब्रह्मलीन हो गए। लेकिन उन्होंने किसी संत को श्रद्धांजलि देना तक उचित नहीं समझा। ऐसे में उनकी निष्क्रियता के चलते ही अखाड़े के लिए नए आचार्य महाण्डलेश्वर की आवश्यकता को देखते हुए पद के लिए एक विद्वान संत की तलाश की गयी। इस दौरान श्रीमहंत रामरतन गिरी, महंत मनीष भारती, महंत गंगा गिरी, महंत राजेंद्र भारती, महंत नरेश गिरी, महंत नीलकंठ गिरी, महंत ओंकार गिरी, महंत लखन गिरी आदि मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।