चार पुलिसकर्मियों को सेवानिवृत होने पर एसएसपी ने दी विदाई
• Sharwan kumar jha
हरिद्वार। सेवा अवधि पूरी करने के बाद महिला पुलिसकर्मी सहित चार लोगों को पुलिस कार्यालय में एसएसपी ने विदाई दी। पुलिस कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस में काॅस्टेबल के पद पर नियुक्त तेज सिंह धामी के द्वारा पुलिस विभाग में 12 वर्ष, 01 माह 25 दिवस की सेवा की गयी है तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यो के लिये उच्चाधिकारियों द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है। वे आर्मी से सेवानिवृत के बाद काॅस्टेबल पद पर भर्ती हुये थे। इसी तरह श्रीमती उषा चैहान पुलिस विभाग में 39 वर्ष 10 माह 30 दिवस की सेवा के बाद मुख्य आरक्षी के पद पर सेवा करने के बाद सेवानिवृति दी गई। हिमांशु कुमार जोशी के द्वारा पुलिस विभाग में 33 वर्ष 04 माह 24 दिवस की सेवा विदाई दी गइ। सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यो के लिये उच्चाधिकारियो द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है। इसी तरह उपनिरीक्षक के पद से शूर सिंह नेगी 40 वर्ष,02 माह 01 दिवस की सेवा के बाद विदाई दी गयी। सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यो के लिये उच्चाधिकारियों द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है। रविवार को एसएसपी अबुदई सैथिंल अबुदई कृष्ण एसराज ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उपहार देकर सम्मानित करते हुए विदाई दी।