Skip to main content

कांग्रेस नेताओं का भेल के मजदूरों ने किया माल्यापर्ण कर स्वागत

हरिद्वार। भेल की हीप एवं सीएफएफपी की 3 यूनियनों द्वारा हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस महासचिव संजय पालीवाल काशीपुर जिला प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामयश सिंह को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ प्रभारी तथा इंजीनियर एसपी सिंह को अनुशासन समिति का सदस्य बनाए जाने पर यूनियन के पदाधिकारियांे तथा भेल के सैकड़ों मजदूरों ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियंस के कार्यवाहक अध्यक्ष जगत सिंह रावत जी ने तथा संचालन यूनियन के महामंत्री विकास सिंह ने किया। इस अवसर पर संजय पालीवाल ने कहा कि उत्तराखंड में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से प्रदेश में भ्रष्टाचार एवं अराजकता में बढ़ोतरी हुई है। सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर देने में पूर्णता नाकाम रही है। पूरे प्रदेश में अवैध रूप से शराब एवं नशे का कारोबार धड़ल्ले से खुलेआम हो रहा है और सरकार इसे रोकने में  पूर्णताया नाकाम है। रामयश सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा किसानों और मजदूरों के उत्थान एवं रोजगार के अवसर अधिक से अधिक उपलब्ध कराएं हैं। भाजपा सरकार संसद में मजदूर विरोधी कानून पास कराकर मजदूरों के अधिकारों का हनन करने के साथ तीन कृषि विरोधी बिल पास करा कर किसानों की जमीनों को हड़पने की साजिश कर रही है। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर सबसे पहले मजदूरों तथा किसान विरोधी बिलों को निरस्त किया जाएगा। इंजीनियर एसपी सिंह ने कहा कि जिस जिस प्रदेश में प्रदेश में भाजपा की सरकार है। वहां महिलाओं के साथ उत्पीड़न की घटनाओं में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। कार्यक्रम में संजय अग्रवाल अध्यक्ष महानगर कांग्रेस कमेटी, महेश प्रताप राणा पूर्व प्रदेश सचिव, मारकंडेय सिंह जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस, यशवंत सैनी ब्लॉक अध्यक्ष ज्वालापुर, चैधरी गुलबीर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष शिवालिक नगर, अशोक उपाध्याय, अमित गोगना, जयशंकर, रवि कश्यप, अर्जुन सिंह, बलवीर सिंह रावत, राकेश मालवीय, अरविंद मावी, कामता प्रसाद, प्रहलाद सिंह चैहान, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, कमलेश राय, नवीन कुमार, डब्बू अशोक सिंह, संदीप जोशी, बीडी शुक्ला, महावीर कश्यप, विपिन कश्यप, विरेंद्र सिंह भदोरिया, इस्तिखार, दीपक पाल, विजय यादव, भवानी प्रसाद, आदि सहित भेल के सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।  


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।