हरिद्वार। श्री तीर्थ पुरोहित कर्मकाण्ड शिक्षा समिति द्वारा भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती के उपलक्ष्य में कुशावर्त घाट परिसर में कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर पंडित हरिओम जैवाल शास्त्री के आचार्यत्व में पुरोहित ने मां गंगा का दुग्धाभिषेक व पूजन कर पंडित मदन मोहन मालवीय के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान श्री गंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा व पंचायती धड़ा फिराहेडियान के महामंत्री उमाशंकर वशिष्ठ ने कहा कि महामना पंडित मदन मोहन मालवीय महान स्वतंत्रता सेनानी व शिक्षाविद थे। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, ऋषिकुल विद्यापीठ सहित कई शिक्षा संस्थान राष्ट्र को समर्पित किए। राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण व सेवा को देखते हुए उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। राष्ट्र व समाज के प्रति उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। इस अवसर पर महेश कुमार वशिष्ठ, सुरेंद्र झा, उमेश लूतिए, ओमप्रकाश झा, शिवम जैवाल, श्यामसुंदर, सोनू, विनय खेवड़िया, शिवांश शर्मा, आकाश पचोली, प्रमोद शर्मा, त्रिलोक नाथ, सचिन कौशिक, कमल शर्मा आदि पुरोहित प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment