हरिद्वार। व्यापारियों ने रेलवे रोड पर निर्माण कार्य रुकवा दिया। व्यापारियों ने अधिकारियों से मांग की है कि पहले बरसाती पानी की निकासी के लिए इंतजाम किए जाएं। उसी के बाद सड़क को बनाया जाए। व्यापारियों का कहना था कि बारिश के बाद उनकी दुकानों में पानी घुसेगा। मंगलवार को शिव मूर्ति व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष चंद और भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं शिव मूर्ति व्यापार मंडल के महामंत्री राजू मनोचा के नेतृत्व में शिव मूर्ति से लेकर रेलवे स्टेशन तक बन रही सड़क के काम को रुकवा दिया गया। मौके से व्यापारियों ने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से फोन पर वार्ता सड़क बनने के बाद आने वाले समस्याओं के बारे में अवगत कराया। शहरी विकास मंत्री ने अधिकारियों से बातचीत की। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से वार्ता की। व्यापारियों ने कहा कि बरसात के मौसम में सड़क पर जलभराव होता है। सड़क ऊंची होने से दुकानों में बरसाती पानी अत्यधिक भरेगा। रेलवे प्रशासन ने भी रेलवे स्टेशन का बरसाती पानी को भी पीडब्ल्यूडी के द्वारा बनाया गए नाले में डाल दिया है। ईई दीपक कुमार ने व्यापारियों को उचित आश्वासन दिया है। बातचीत करने वालों में व्यापारी तरुण अहूजा, अजय कुमार योगराज, डॉ संजय वर्मा, राजेंद्र प्रसाद भट्ट, राजेंद्र शर्मा, गुलशन अरोड़ा, निखिल, संजीव अग्रवाल, अशोक खन्ना, हिमांशु गुप्ता, सुनील तनेजा, नीरज मनचंदा, मुकेश मनोचा, नीरज जैन, अनिल अरोड़ा, गरीब दास आश्रम के संचालक भागवताचार्य रवि देव शास्त्री शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment