हरिद्वार। निरंजनी अखाड़े के सचिव और मंसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पूरी ने कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को कंबल बाटे गए। कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह ने किया। हरबीर सिंह ने बताया कि पिछले तीन चार दिन से हरिद्वार में काफी ठंड पड़ रह है जिसके चलते मंसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पूरी महाराज ने जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया है। जिसमे क्षेत्र के गरीब ओर जरूरतमन्दों को कम्बल बाटे गए। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के शुरुआती समय में जब हजारो लोग हरिद्वार में फंसे हुए था। तब श्रीमहंत रविन्द्र पूरी महाराज ने सभी तक खाना पहुचाने का काम किया था और लॉकडाउन के बाद जो लोग अपने घर जाना चाहते थे उनके लिए खाना, पानी और गाड़ी की व्यवस्था श्रीमहंत रविन्द्र पूरी महाराज ने की थी। उन्होंने बताया कि श्रीमहंत रविन्द्र पूरी महाराज की जितनी प्रसंसा की जाए वो कम है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment