Skip to main content

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फंूका सरकार का पुतला

 

हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती महंगाई के विरोध में भगत सिंह चैक पर प्रदर्शन कर केंद्र व प्रदेश भाजपा सरकारों का पुतला फूंका। इस दौरान प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि आज पूरा देश महंगाई से त्रस्त है। 6 वर्ष पूर्व जब भाजपा सरकार केंद्र की सत्ता में आई थी तो पीएम मोदी ने 100 दिन महंगाई को कम करने का वादा किया था। लेकिन 6 वर्षों में रसोई गैस, खाद्यान्न, खाद्य तेलों, सब्जियों आदि जरूरी चीजों के दाम कई गुना बढ़ गए। लेकिन केंद्र की गूंगी बहरी मोदी सरकार आंखें बंद करे बैठी है। मंहगाई के चलते गरीब महिला की रसोई का चूल्हा नहीं जल रहा। गरीब, मजदूरों के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो रहा है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि महंगाई चरम पर है। पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के मूल्यों में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। मकान बनाना गरीब आदमी के लिए मुश्किल हो गया है। सरकार ने गरीब का निवाला छीनने का कार्य किया है। कोरोना काल में लाखों गरीब मजदूरों का रोजगार चला गया है। लेकिन भाजपा सरकार दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ा रही है और आंखें बंद कर गरीब मजदूरों का शोषण होता देख रही हैं। पूर्व विधायक रामयशसिंह व पूर्व जिलाध्यक्ष विकास चैधरी ने कहा कि देश में लाखों फैक्ट्रियां बंद हो चुकी हैं और करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए हैं। परंतु भाजपा सरकार जिन मजदूरों का रोजगार चला गया उनके लिए कुछ भी करने को तैयार नहीं है। महंगाई त्रस्त मजदूर मजबूर होकर आत्महत्या तक कर रहे हैं। लेकिन भाजपा सरकार मौन साधे हुए है। इस दौरान प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी, सीपी सिंह, जगत सिंह रावत, चै.बलजीत सिंह, यशवंत सैनी, शुभम अग्रवाल, अनिल भास्कर, रवि कश्यप, शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, अशोक शर्मा, अंजू द्ववेदी, निशा शर्मा, गुलबीर सिंह, धर्मपाल ठेकेदार, सतीश कुमार महासचिव, प्रताप सिंह, सतीश दाबड़े, संदीप सैनी, बी.एस.तेजियान, कैलाश प्रधान, इसरार अहमद पार्षद, मेहरबान खान पार्षद, तहसीन अहमद पार्षद, उदयवीर चैहान पार्षद, आशीष गोस्वामी, जफर अब्बासी पार्षद, राजेंद्र बालियान, विशाल राठौड़, रचित अग्रवाल, वेदपाल तेजियान, शाहनवाज कुरेशी, हरीश सेरी, वीरेंद्र शर्मा, त्रिपाल शर्मा, दिनेश पुंडीर, राजेश चैहान, हरिशंकर, सुबोध कुमार, हरद्वारी लाल, संगम शर्मा, सुमित भाटिया, सचिन जॉन, पराग चाकलान, कार्तिक शर्मा, जगदीप असवाल, मनोज जाटव, आकाश बिरला, ओम प्रकाश शर्मा, जे.पी.सिंह, मनोज सिंह, गोविंद बिष्ट, दिग्विजय यादव, विजय सैनी, एसके सक्करवाल, अम्बिका पांडे, सोनी प्रजापति, आरबीएल वर्मा, अमित राजपूत, हितेश चैहान, रजत कुमार आदि शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।