Skip to main content

पाॅलीथीन मुक्त क्षेत्र बनाने को लेकर भेल श्रमिक संगठनों ने निकाली जागरूकता रैली

 

हरिद्वार। भेल नगर प्रशासन ने एक बार उपयोग में आने वाली प्लास्टिक से भेल क्षेत्र को मुक्त करने के लिए रैली निकालकर लोगो को जागरूक किया। भेल के इस अभियान में भेल की समस्त श्रमिक संगठनों ने भी सहयोग किया। प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने एक बार इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक से मुक्त बनाने के अभियान की स्वतंत्रता दिवस पर घोषणा की थी। इसके बाद गांधी जयंती के मौके पर संपूर्ण देश में इस अभियान की शुरूआत करते हुए देश को 2022 तक एक बार इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक से मुक्त करने का संकल्प व्यक्त किया था। इसी क्रम में भेल प्रबंधन ने अपने परिसर में श्रमिक संगठनों और व्यापार मंडल का सहयोग से भेल के सेक्टर एक व सेक्टर पांच तक रैली निकालकर व्यापारियों और निवासियों को जागरूक किया। नगर प्रशासक ने इस अभियान का कड़ाई से पालन कराने के लिए पॉलीथिन और एक बार इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक के उपयोग पर दुकानदारों पर 1000 रुपए तक के जुर्माने का प्राविधान रखा है। वहीं व्यापारियों ने भेल के इस अभियान में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया। इस मौके पर भेल के नगर प्रशासक नवीन लुनियाल, वरिष्ठ उप महाप्रबधक पार्था सारथी गौड़ा, अमित पात्रा, दीपेंद्र कोटिया, भुवन कुमार, आशुतोष कुमार, जितेंद्र सिंह, सुनील पांडे, भेल की श्रमिक यूनियन बीएमकेपी से पंकज कुमार, मुकेश कुमार, दिनेश कुमार, सुनील नेगी, एचएमएस से मनीष सिंह, राधेश्याम सिंह, अनुराग भारद्वाज, अशोक शर्मा, बीएमएस संदीप कुमार, हेवी इलेक्ट्रिकल्स ट्रेड यूनियन से दिवस श्रीवास्तव, भेल व्यापार मंडल से मुकेश चैहान, महेश अग्रवाल, डा.हिमांशु द्विवेदी, देवेन्द्र सागर, शफीक कुरैशी,लालता प्रसाद एवं सभापति चैबे आदि रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।