हरिद्वार। भाजयुमो के हरिद्वार विधानसभा प्रभारी बनाए गए संगीत मदान का खन्ना नगर स्थित शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। संगीत मदान को फूलमाला पहनाकर स्वागत करते हुए प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने कहा भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है। जिसमें युवाओं को सम्मान दिया जाता है। आज पूरे राष्ट्र का युवा भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान कर रहा है। मंडल अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि संगीत मदान जैसे कर्मठ युवा को अहम जिम्मेदारी देकर पार्टी ने युवाओं का मान बढ़ाया है। इस अवसर पर नवनियुक्त भाजयुमो हरिद्वार विधानसभा प्रभारी संगीत मदान ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है। वह उस पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगे। हरिद्वार मंडल महामंत्री राहुल शर्मा ने कहा कि भाजपा ही युवाओं को सम्मान देती है। संगीत मदान निश्चित ही पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सफल रहेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष उज्जवल पंडित, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राकेश खन्ना, वरिष्ठ भाजपा नेता विशाल मूर्ति भट्ट, जयप्रकाश सैनी, व्यापार मंडल के संरक्षक विकास तंत्रिवाल, विक्की आडवाणी, विक्की कांडपाल, अजय रावल, गगन नामदेव, गगन गुगनानी, हनी शर्मा, साजन चैटाला, राजकुमार एंथोनी, वीरेंद्र शर्मा, सर्वजीत सिंह काका, निखिल, अमन चैहान, सागर सक्सैना, अतुल चैहान, अर्पित शर्मा, मोनू, जीत सिंह, इलू चैहान, कुणाल, अर्जुन कश्यप, राजेश अग्रवाल, दिनेश कुकरेजा, राहुल, महेश साहू, धर्मपाल, कृष्ण लाल गुलाटी, अमरीश शर्मा, ऋषि, गौरव सचदेवा, मुकेश ठाकुर, रोहित शुक्ला, शंकर पाठक, धर्मेंद्र कंडवाल, जितेंद्र पांडे, मदन गोपाल तलवार, सुधीर जैन इत्यादि भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment