हरिद्वार। श्रीराम मंदिर जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ट्रस्ट अयोध्या के महामंत्री चंपत राय ने भूपतवाला स्थित हरीधाम सनातन सेवा ट्रस्ट पहुंचकर आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज से राम मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा की। चंपत राय ने स्वामी बालकानंद गिरी महाराज के साथ आश्रम में भगवान शिव की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना व दुग्धाभिषेक कर विश्वकल्याण की कामना की और स्वामी बालकानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया। चर्चा के दौरान स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने कहा कि प्रभु श्रीराम जन-जन के आराध्य हैं और प्रत्येक भारतवासी के हृदय में विराजमान हैं। राम मंदिर निर्माण को लेकर करोड़ों श्रद्धालु भक्त उत्साहित हैं। सभी को राम मंदिर निर्माण में बढ़-चढ़कर अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने कहा कि चंपत राय के नेतृत्व में राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र न्यास ट्रस्ट को नई दिशा मिलेगी और मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का भव्य व दिव्य मंदिर पूरी दुनिया को भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म के प्रकाश से आलोकित करेगा। चंपत राय ने कहा कि संत महापुरुषों के लंबे संघर्ष के बाद राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हो पाया है। राम मंदिर निर्माण के लिए हजारों संतों व रामभक्तों ने बलिदान दिया है। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि संत महापुरुषों से ही देश दुनिया में भारत की एक अलग पहचान है। सभी को राममंदिर निर्माण में सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर आचार्य मनीष जोशी, स्वामी नत्थीनंद गिरी, स्वामी सत्यानन्द गिरी,
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment