हरिद्वार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री इंदिरा हृदेश पर अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष विमला पांडे के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर चैक पर बंशीधर भगत के खिलाफ प्रदर्शन किया। विमला पांडे ने कहा कि महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को सार्वजनिक मंच पर इंदिरा हृदेश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बंशीधर भगत की टिप्पणी से महिलाओं के प्रति भाजपा नेताओं की सोच उजागर हो गयी है। इंदिरा हृदयेश एक वरिष्ठ नेत्री होने के साथ सम्मानित महिला हैं। उनके प्रति अपमानजनक टिप्पणी कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने महिलाओं के प्रति अपनी मानसिकता को उजागर कर दिया है। इसके लिए पूरे भाजपा संगठन को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए तथा बंशीधर भगत को तत्काल पद से हटा देना चाहिए। जब तक बीजेपी उन्हें पद से नहीं हटाती है तब तक महिला कांग्रेस सड़कों पर प्रदर्शन जारी रखेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की गयी अपमानजनक टिप्पणी का संज्ञान लेकर कार्यवाही करनी चाहिए। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष ममता झा, मालती देवी, रानी, कोमल, ऊषा, सुमन, विद्या देवी, नेहा, सुनीता, बीना वर्मा, संगीता चैहान, रानी पाल, रेखा, श्वेता, पार्वती, कल्पना, किरण, श्याम आदि शामिल रहे। दूसरी ओर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के खिलाफ की टिप्पणी से नाराज लालढाॅग के स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरजीत सिंह लहरी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। लालढांग ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तेग सिंह पोखरियाल व पूर्व प्रदेश सचिव शमशेर भड़ाना ने कहा कि सत्ता के नशे में भाजपा नेता मर्यादा लांघ रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में विजेंदर सैनी, अजहर भड़ाना, अमरीक सिंह, भगवान सिंह, सत्यप्रकाश, विनोद, अनिल गंसोला, कुलदीप रमोला, हनीफ चैहान, मुस्तफा चैहान, मुमताज अली, ईदरीश अली, शमशाद अली, नूर अली, सुरेंद्र रावत, सुरेंद्र लहरी आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment