हरिद्वार।। श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी का पट्टा अभिषेक 14 जनवरी को होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा कई बड़े नेता पहुंचेंगे। श्री निरंजनी पंचायती अखाड़ा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और श्री निरंजनी पंचायती अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि 14 जनवरी को निरंजनी अखाड़ा की पार्किंग के पास पंडाल में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जगद्गुरू शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज की अध्यक्षता में पट्टाभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज के पट्टाभिषेक में देशभर से बड़े संत भी पहुंचेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अवश्य पहुंचेंगे। क्योंकि वह कैलाशानंद गिरी महाराज के बहुत खास भी हैं। इसलिए उनके आने की पूरी उम्मीद है। जबकि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शिरकत करेंगे। इनके अलावा कई और केंद्रीय व राज्य के मंत्री पट्टाभिषेक कार्यक्रम में आएंगे। उन्होंने बताया कि पांच हजार लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं।

Comments
Post a Comment