हरिद्वार। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने पूर्व गृहमंत्री भारत सरदार बूटा सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के पूर्व प्रदेश संयोजक राजेश छाछर ने कहा की सरदार बूटा सिंह के निधन के बाद वाल्मीकि समाज और भारतीय राजनीति को बहुत बड़ी क्षति हुई है। सरदार बूटा सिंह ने केंद्रीय मंत्री के रूप में भारत सरकार को लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी तथा वाल्मीकि समाज का प्रतिनिधित्व किया। सरदार बूटा सिंह ने गृह मंत्रालय, खेल मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों मे रहकर अपनी उपयोगिता साबित की। सरदार बूटा सिंह बिहार के राज्यपाल एवं एससी कमिशन के चेयरमैन भी रहे। उन्होंने अपना जीवन बाल्मीकि समाज के लिए अर्पित किया तथा समाज के उत्थान के लिए हमेशा प्रयासरत रहे। पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव के समय में स्वच्छकार समाज के उत्थान हेतु राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का गठन कराने में भी सरदार बूटा सिंह की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। पूर्व गृहमंत्री को संगठन ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी और कहा कि सरदार बूटा सिंह के निधन से भारतीय राजनीति में रिक्त हुए स्थान को भर पाना मुश्किल है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment