हरिद्वार। जिलाधिकारी सी0 रविशंकर ने परिवहन विभाग की ओर से मनाये जा रहे 32 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। भगत सिंह चैक नेहरू युवा केंद्र पहुंचे जिलाधिकारी ने पुलिस, परिवहन विभाग तथा समाजिक संस्था मुस्कान, लायंस क्लब, भारतीय जागरूकता समिति, बींग भागीरथ, स्पर्श गंगा अभियान के युवाओं के सहयोग से निकाली जा रही रैली को सड़क दुर्घटनाओं से बचने के उपाय लिखे स्लोगन के साथ रवाना किया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की वर्तमान स्थिति चिंताजनक है। बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बाइक रैली व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने आवश्यक हो गया है। लेकिन लोगों की जान बचाने के लिए केवल विभागीय नियम और कार्यवाही ही प्र्याप्त नहीं सभी को सामुहिक रूप् से अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझनी होगी और प्रयास करने होंगे।पहले समय की तुलना में आज सड़कें, संसाधन सीमित है किन्तु आबादी और वाहनों का दबाव अत्यधिक बढ़ गया है। बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या सड़क दुर्घटनाओं का एक कारण है। ऐसी ििस्थ्त मे सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हम सभी को निरंतर प्रयास करते रहने होेगे। कार्यक्रम में एआरटीओ प्रशासन मनीष तिवारी, एआरटीओ प्रर्वतन सुरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment