हरिद्वार। वार्ड 6 के कांग्रेस पार्षद कैलाश भट्ट कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। कैलाश भट्ट ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के विकास कार्यों से प्रभावित होकर देहरादून स्थित मंत्री आवास पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया एवं कहा कि हरिद्वार शहर में कांग्रेस में चल रही गुटबाजी व कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते मोहभंग होने पर कांग्रेस कार्यकर्ता व पार्षद भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। महामंत्री चंद्रकांत पांडे ने कहा कि हरिद्वार शहर के कांग्रेस के पदाधिकारी और पार्षद मंत्री मदन कौशिक के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में सम्मिलित हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अभी और कई पदाधिकारी संपर्क में है जो जल्द ही भाजपा परिवार में सम्मिलित होंगे। मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पांडे ने कहा कि भाजपा परिवार में सभी के हितों का ख्याल रखा जाता है। कैलाश भट्ट ने कहा कि महानगर कांग्रेस व मेयर अनिता शर्मा व उनके पति कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं कर पाते हैं। वार्ड पार्षद अपने वार्डो की समस्याओं से जूझ रहे हैं। लेकिन वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित में फैसले नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे भाजपा की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment