हरिद्वार। कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत ने मंगलवार को श्री रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के स्वामी विवेकानंद डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। उन्होने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कुंभ मेला में चिकित्सा सेवा के लिए रामकृष्ण मिशन का क्या योगदान हो सकता है, इस बारे में भी उन्होंने मिशन के सचिव स्वामी नित्यशुद्धा नंद महाराज तथा अन्य संतों और चिकित्सकों के साथ चर्चा की। इस अवसर पर दीपक रावत ने कहा कि रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम जरूरतमंदों की निस्वार्थ और निशुल्क सेवा कर रहा है यह हरिद्वार का पहला ऐसा अस्पताल है। जिसने स्वामी विवेकानंद के नर सेवा नारायण सेवा के सिद्धांत को प्रतिपादित किया और यह अस्पताल हरिद्वार के लोगों की लाइफ लाइन है। मिशन के सचिव स्वामी नित्यशुद्धानंद महाराज ने कहा कि कुंभ के अवसर पर रामकृष्ण मिशन की सेवाएं तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए निरंतर जारी रहेंगे। इस अवसर पर स्वामी जी ने मेला अधिकारी को शॉल ओढ़ाकर स्वामी विवेकानंद की फोटो प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर रामकृष्ण मिशन के वरिष्ठ संत और कार्यक्रम के संचालक स्वामी दयाधिपानंद महाराज, स्वामी उमेश्वरानंद मंजू नाथ महाराज, श्री उदासीन पंचायती अखाड़े के कोठारी महन्त दामोदर दास महाराज ,स्वामी जगदीश महाराज, स्वामी उत्तम महाराज आदि संत मौजूद थे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment